Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hamirpur News: बिरमा नदी में बाढ़ का कहर! तीन पुल डूबे, 12 से ज्यादा गांव मुख्यालय से कटे

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 04:40 PM (IST)

    लगातार बारिश के चलते बिरमा नदी में बाढ़ आ गई है जिससे कई गांव प्रभावित हुए हैं। बिहूनी गांव में पानी घुस गया है और तीन पुल डूबने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौदहा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ से सैकड़ों बीघे खेत डूब गए हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।

    Hero Image
    बिरमा नदी में बाढ़ आने से नदी किनारे के गावों में घुसा पानी, तीन पुल डूबे

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। लगातार हो रही वर्षा के चलते बांध से पानी छोड़े जाने से बिरमा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित हैं। बिहूनी गांव के अंदर नदी का पानी आ गया है तथा क्षेत्र के तीन पुल पानी में डूब जाने से एक दर्जन गांवों का संपर्क ब्लाक व मुख्यालय से टूट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौदहा बांध के लबालब भर जाने से 48 हजार दो सौ क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे बिरमा नदी में बाढ़ आ गई है और नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है।

    ग्राम बंडवा, उपरहका व बिलगांव जाने वाले मुख्य सड़क में बने तीनों पुल बाढ़ से डूब गए हैं। जहां सुरक्षा की दृष्टि से दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ग्राम बंडवा के प्रधान प्रताप सिंह ने बताया कि बाढ़ आने के पहले गांव में मुनादी करवा दी गई थी।

    बाढ़ से सैकड़ों बीघे खेत पानी से लबालब भर गए हैं व मार्गों का संपर्क टूटने से आवागमन ठप हो गया है। शुक्रवार सुबह बिहूनी गांव के अंदर बाढ़ का पानी घुसने से लोगों ने खुद को ऊंचाई वाले स्थानों पर सुरक्षित किया है। वहीं पानी अंदर आ जाने से 33 केवी बिजली लाइन का एक पोल उखड़ कर गिर गया। जिससे करीब चार दर्जन से अधिक गावों आपूर्ति ठप हो गई है।