Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदीप मिश्रा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 28 Aug 2021 11:44 PM (IST)

    महोबा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद में प्रदीप मिश्रा को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष

    Hero Image
    प्रदीप मिश्रा बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

    महोबा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद में प्रदीप मिश्रा को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मौजूदा समय पर वह भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री थे। इसके पहले मंडल अध्यक्ष महोबकंठ भी रह चुके हैं। जासं

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटित

    चरखारी (महोबा): तहसील सभागार चरखारी में मत्स्य पट्टा आवंटन के लिए शिविर का आयोजन हुआ। एसडीएम रमेश कुमार, मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएन सिंह,तहसीलदार परशुराम पटेल मौजूद रहे। पट्टा आवंटन खुली बोली करके किए गए। ग्राम नरेडी, बृजपुर, लुहारी, करहरा खुर्द, बगरौन, सलुआ सोहरयाव, ऐंचाना, पाठा, जार्डनगंज, कमल खेड़ा,पुपवारा, रिहुनिया, बिदावर, कनेरी, बसौठ, बम्हौरीकलां, टिकरी, बैहारी धनाबन, गौरहारी,काकून ,नटरा मलखानपुर के तालाबों में दस साल के लिए मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिए गए। संस आज होगी मिनी मैराथन

    बेलाताल (महोबा): हाकी के जादूगर दद्दा मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर जैतपुर में मिनी मैराथन का आयोजन होने जा रहा है । 29 अगस्त रविवार को सुबह सात बजे जैतपुर तिगैला से मिनी मैराथन दौड़ होगी, जो आठ किमी दूर अकौना स्टैंड पर पूरी होगी। संयोजक ज्ञान अरजरिया ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। संसू बूथ स्तरीय सत्यापन तेज

    बेलाताल (महोबा): शक्ति केंद्र कुड़ई के सत्यापन अधिकारी महेंद्र कुमार द्विवेदी ने बूथवार समीक्षा की।

    महेंद्र राजपूत, मंडल महामंत्री दिनेश गोस्वामी, कामता प्रसाद तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक जयहिद राजपूत, भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे। संसू 31 को होगा विधिक साक्षरता शिविर महोबा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने बताया कि प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 31 अगस्त को सुबह 10 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम रहलिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन होगा। जिसमें न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से रोजाना प्रयोग में आने वाले छोटे-छोटे कानूनों एवं शासन की ओर से लाभकारी योजनाओं की तथा लोक अदालत की जानकारी दी जाएगी। जासं सारस्वत सम्मान से सम्मानित होंगे संतोष पटैरिया महोबा : बृजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान की ओर से कुलपहाड़ में एक सितंबर को सारस्वत सम्मान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र में साहित्य, समाज सेवा, लोक संस्कृति आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान करने वाले 15 लोगों को सम्मानित किया जाना है। इसमें महोबा के साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया को बुंदेली लोक संस्कृति साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करने पर पं सुरेश चंद्र अवस्थी स्मृति लोक संस्कृति सम्मान दिया जाएगा। उन्हें सम्मानित किए जाने को लेकर जिले के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। जासं

    comedy show banner
    comedy show banner