जनता से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी, 19 नवंबर को गोरखपुर में सजेगी जनचौपाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर के टाउनहाल मैदान में जनचौपाल लगाएंगे। यह प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को जनचौपाल लगाएंगे।
गोरखपुर के टाउनहाल मैदान में होगा यह आयोजन।
जनता से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को कचहरी स्थित टाउनहाल मैदान में जनचौपाल लगाएंगे। प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जन चौपाल की शुरुआत गोरखपुर महानगर से होगी। इसके लिए दीनदयाल नगर मंडल के माया बाजार शक्ति केंद्र स्थित टाउनहाल मैदान को चुना गया है। मुख्यमंत्री यहां जनचौपाल के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
आयोजन की तैयारियों के क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा महानगर टीम के साथ टाउनहाल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियों को गति दी जा रही है।
जनचौपाल की तैयारियों को लेकर बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर बैठक भी हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेशव्यापी जन चौपाल अभियान का शुभारंभ गोरखपुर से होना महत्वपूर्ण है। इसमें मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, मंडल की पूरी टीम और पार्षदों की सहभागिता रहेगी।
यह भी पढ़ें- मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप चौहान का निधन, गोरखपुर पहुंचा पार्थिव शरीर
क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ जुटने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन चौपाल को लेकर महानगर का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया। इसमें महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और पार्षद मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।