विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप चौहान का निधन, गोरखपुर पहुंचा पार्थिव शरीर

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:08 AM (IST)

बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार चौहान का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनका पार्थिव ...और पढ़ें

बीएसएफ जवान दिलीप चौहान की फाइल फोटो। जागरण

बीएसएफ जवान दिलीप चौहान की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप चौहान का मणिपुर में ड्यूटी के दौरान निधन।

  2. पार्थिव शरीर गोरखपुर के भंडारो गांव पहुंचा, परिवार में मातम।

  3. बेटी की शादी से पहले खुशियां मातम में बदल गईं।

संवाद सूत्र, जंगल कौड़िया, (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना के भंडारो गांव निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार चौहान (45) की मणिपुर में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार की रात 12 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव आया तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग शोक में हैं।

वर्ष 2001 में दिलीप कुमार चौहान का बीएसएफ में चयन हुआ था। वर्तमान में वह मणिपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 11 नवंबर को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई और मृत्यु हो गई। यह सूचना परिवार को उसी दिन रात नौ बजे मिली थी। हालांकि, पत्नी को यह जानकारी नहीं दी गई थी। शुक्रवार की आधी रात उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिवार व गांव में कोहराम मच गया।

शनिवार को कालेसर स्थित मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। बीएसएफ के उच्चाधिकारी व बटालियन के जवान उन्हें गार्ड आफ आनर देकर अंतिम सलामी दिए। दिलीप 14 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। उन्हें अपनी बड़ी बेटी कविता (24) की शादी की तारीख तय करनी थी।

यह भी पढ़ें- पदों की बाढ़ में पूर्वोत्तर रेलवे सूखा, 3500 भर्ती बढ़ीं, लेकिन एनईआर के हिस्से सिर्फ 105

बेटी की शादी संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के नैनाझाला गांव में तय हुई है। परिवार में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन खुशियां मातम में बदल गईं। कविता स्नातक के बाद नौकरी की तैयारी कर रही है। बड़ा बेटा सौरभ चौहान (20) बीएससी और छोटा बेटा गौरव चौहान (19) बीफार्मा का छात्र है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में छठ महापर्व: आस्था से जगमगाए घाट, आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।