Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lockdown के बीच बाढ़ से बचाव की 269 करोड़ की 37 परियोजनाओं पर काम शुरू Gorakhpur News

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 06 May 2020 02:31 PM (IST)

    Coronaviras lockdown गोरखपुर में लाॅकडाउन मे बाढ़ से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

    Lockdown के बीच बाढ़ से बचाव की 269 करोड़ की 37 परियोजनाओं पर काम शुरू Gorakhpur News

    गोरखपुरजेएनएन। कोविड-19 से जारी जंग के बीच सिंचाई विभाग अब बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुट गया है। लाॅकडाउन अवधि में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के बीच गंडक परिक्षेत्र के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील तटबंधों पर कार्य शुरू करा दिए गए हैं। विभाग का लक्ष्य बरसात शुरू होने से पूर्व (15 जून) सभी तटबंधों को मजबूत बनाने, बोल्डर पिचिंग व कटाव निराेधक समेत अन्य कार्यों को पूरा कराकर चाक-चौबंद कर देना है। करीब एक माह तक वीरान रहे तटबंधों पर कार्य शुरू होने से एक बार फिर चहलकदमी बढ़ गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर साल तबाही मचाती है गंडक

    नेपाल से निकलने वाली गंडक नदी हर वर्ष महराजगंज व कुशीनगर जिले की लाखों हेक्टेयर फसल को जलमग्न कर देती है। इसके अलावा सरयू नदी बस्ती, संतकबीरनगर समेत गोरखपुर के दक्षिणांचल के इलाकों में अपना कहर बरपाती है। राप्ती सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, गोरखपुर व देवरिया में भारी तबाही मचाती है। नेपाल से निकलने वाली एक पहाड़ी नदी होने के कारण रोहिन नदी भी बरसात के दिनों महराजगंज व गोरखपुर के उत्तरी इलाकों के लिए अभिशाप बन जाती है।

    गंडक सिंचाई कार्य मंडल-दो के अधीक्षण अभियंता केके राय के मुताबिक सभी कार्य स्थलों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख जा रहा है। श्रमिकों के अलावा कर्मचारियों को भी मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराए गए हैं। वर्षा ऋतु से पूर्व कार्य पूरा करा लिया जाएगा। वहीं गंडक बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि देवरिया, संतकबीरनगर व गोरखपुर उनके परिक्षेत्र की सभी सात नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिए गए हैं। सभी कार्यों को शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर ली गई है। 

    इन जनपदों में शुरू हुए कार्य 

    गोरखपुर मंडल 

    गोरखपुर

    नदी - सरयू, राप्ती, रोहिन

    09 परियोजना 

    63 करोड़ लागत 

    तटबंध -- बोक्टा बरवार तटबंध, खड़गपुर-शाहपुर सोपाई तटबंध, कंसासुर खुटभार, बसावनपुर रिंग बांध, बढ़या कोठा-मीरपुर कटान स्थल।

    महराजगंज

    नदी - रोहिन 

    07 परियोजना

    लागत : 21 करोड़ 

    तटबंध : जरदी-डोमरा, डोमरा रिंग बांध, लक्ष्मीपुर रिंग बांध 

    देवरिया 

    नदी : सरयू, राप्ती, गुर्रा, छोटी गंडक

    03 परियोजना 

    22 करोड़ - लागत

    तटबंध : छित्तूपुर-भागलपुर, नगवा-छपरा, तिघरा-मराछी।  

    कुशीनगर

    नदी- गंडक 

    16 परियोजना

    लागत - 158 करोड़ 

    तटबंध - अहिरौलीदान पिपराघाट, अमवाखास एवं नरवाजोत पिपराघाट

    संतकबीरनगर

    नदी - सरयू, राप्ती, कुआनोे

    02 परियोजना

    05 करोड़ 

    तटबंध- करमैनी-बेलौली

    प्रदेश में सिंचाई विभाग द्वारा 1067 करोड़ की लागत से 107 बाढ़ की परियोजनाओं पर कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इनमें  62 परियोजनाएं गंडक परिक्षेत्र की हैं जिनकी लागत छह सौ करोड़ है। सभी कार्यों की लगातार मानीटिरंग की जा रही है। जलशक्ति मंत्री के निर्देश पर कार्य स्थल पर श्रमिकों को गमछा, मास्क, साबुन, बिस्किट व दोपहर का खाना भी दिया जा रहा है। लाकडाउन के कारण कार्य में कुछ विलंब हुआ है लेकिन तय अवधि से पहले ही कार्य पूरा करा लिया जाएगा। - एके सिंह, प्रमुख अभियंता, सिंचाई विभाग