Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फूलों से अगरबत्‍ती बनाने का हुनर सीखेंगी महिलाएं, सशक्‍त बनाएगा नगर निगम

    नगर निगम प्रशासन महिलाओं को सशक्त बनाएगा। फूलों से अगरबत्ती फ्लेदर पर्स व जैकेट के साथ ही सेनेटरी नैपकीन बनाने के कार्य से जोड़कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। यह कहना है नगर आयुक्त अविनाश सिंह का। नगर आयुक्त गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बैठक कर रहे थे।

    By Rahul SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 12 Aug 2021 04:43 PM (IST)
    Hero Image
    महिलाओं को फूलों से अगरबत्‍ती बनाने का हुनर सीखाएगा नगर निगम। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    गाेरखपुर, जागरण संवाददाता : नगर निगम प्रशासन महिलाओं को सशक्त बनाएगा। फूलों से अगरबत्ती, फ्लेदर पर्स व जैकेट के साथ ही सेनेटरी नैपकीन बनाने के कार्य से जोड़कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। यह कहना है नगर आयुक्त अविनाश सिंह का। नगर आयुक्त नगर निगम परिसर स्थित गेस्ट हाउस में महिलाओं के साथ बैठक कर रहे थे। आजादी का अमृत महोत्सव, चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव व काकोरी की वर्षगांठ समारोह के अंतर्गत आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और सक्षम बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर फ्लावरसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड (केएफपीएल) से जल्द ही होगा करार

    कमिश्नर रवि कुमार एनजी की पहल पर कानपुर फ्लावरसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड (केएफपीएल) से जल्द ही नगर निगम का करार होगा। कंपनी मंदिरों में चढ़े फूल को इकट्ठा कर मशीनों से कई तरह के उत्पाद बनाएगी। इस कार्य में महिलाओं को जोड़ा जाएगा। दो सौ से ज्यादा महिलाओं को शहर में रोजगार मिलेगा। नगर निगम सेनेटरी नैपकीन का उत्पादन करेगा।

    महिलाओं के लिए कई अन्‍य योजनाओं पर चल रहा है मंथन

    महिलाओं के लिए कई अन्य योजनाओं पर मंथन चल रहा है। कहा कि सफाई कार्य में महिलाएं बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उपनगर आयुक्त संजय शुक्ल, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, विकास सिंह, निसार खान, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

    सेफ्टी टैंक की सफाई की दी जानकारी

    नगर निगम में नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कारपोरेशन ने संगोष्ठी का आयोजन किया। मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट ने सीवर सफाई कार्य से जुड़े सफाईकर्मियों को सेफ्टी टैंक की मशीन से सफाई के बारे में विस्तार से बताया।

    मशीनों से सफाई व सुरक्षा दोनों ही होती है

    मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि मशीनों से सफाई से न सिर्फ खुद की सुरक्षा होती है वरन सफाई भी ठीक से होती है। बताया कि संस्था पुनर्वास और व्यावसायिक शिक्षा के लिए ऋण भी देती है।