Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं को ड्राइव‍िंग लाइसेंस बनवाने में म‍िलेगी 25 फीसद की छूट

    शासन के दिशा-निर्देश पर परिवहन विभाग ने महिलाओं को भी दक्ष वाहन चालक बनाने का निर्णय लिया है। ताकि महिलाएं भी यातायात के नियमों के आधार पर कुशलता के साथ वाहन चला सकें। वह अपने पैरों पर खड़ा होकर पूरी तरह आत्म निर्भर बन सकें।

    By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Wed, 18 Aug 2021 02:30 PM (IST)
    Hero Image
    मह‍िलाओं को ड्राइव‍िंंग बनवाने में सरकार छूट देगी। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवहन विभाग ने महिलाओं की भी सुध ली है। शासन के दिशा-निर्देश पर परिवहन विभाग ने महिलाओं को भी दक्ष वाहन चालक बनाने का निर्णय लिया है। ताकि महिलाएं भी यातायात के नियमों के आधार पर कुशलता के साथ वाहन चला सकें। वह अपने पैरों पर खड़ा होकर पूरी तरह आत्म निर्भर बन सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर से प्रश‍िक्षण केंद्र तक ले आने, ले जाने की ज‍िम्‍मेदारी प्रशिक्षण केंद्र

    प्रथम चरण में महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए परिवहन विभाग ने गीडा और भैंसाबाजार स्थित दो ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र को नामित किया है। इन केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को निर्धारित शुल्क में 25 फीसद की छूट मिलेगी। इसके अलावा प्रशिक्षु महिलाओं को घर से प्रशिक्षण केंद्र लाने और वापस छोडऩे की जिम्मेदारी भी केंद्र संचालक की होगी। परिवहन विभाग की पहल पर ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों ने अपनी सहमति भी जता दी है।

    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्याम लाल के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जनपद में 31 दिसंबर 2021 तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। इसीक्रम में महिलाओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है। साथ ही महिलाओं को दक्ष वाहन चालक बनने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जनपद के दो ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों को नामित किया गया है। क्रम से सभी ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्रों को नामित किया जाएगा। ताकि, अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें। डीटीआइ में रोजाना लगभग दो दर्जन महिलाएं ड्राइव‍िंग लाइसेंस बनवा रही हैं।

    डीटीआई में चला जागरूकता कार्यक्रम

    मिशन शक्ति अभियान के तहत आइटीआइ (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) चरगांवा परिसर स्थित नवनिर्मित पूर्वांचल के पहले ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआइ) में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। संभागीय निरीक्षक सीमा गौतम के नेतृत्व में लाइसेंस बनवाने पहुंची महिलाओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें दक्ष चालक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को मास्क, सैनिटाइजर और सेनेटरी पैड भी वितरित किया गया।