Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: दहेज की मांग और पिटाई से तंग महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    गुलरिहा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने अपने मायके वालों को प्रताड़ना की सूचना दी थी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

    By Jitendra Pandey Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 23 Aug 2025 08:58 AM (IST)
    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, सरहरी। महराजगंज के सेवईं टोला में गुरुवार की रात दहेज प्रताड़ना और पति की पिटाई से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। इसके पूर्व महिला ने ससुर और मायके वालों को फोन कर प्रताड़ना की जानकारी दी थी। लेकिन, जबतक वह लोग पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। भाई रीतीक की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक चौबे, सास कुसुम चौबे के विरुद्ध केस दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करमौरा के रहने वाले रीतीक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन काजल की शादी फरवरी 2022 में महराजगंज के सेवई टोला निवासी दीपक चौबे से हुई थी। दीपक गांव के बाहर चौराहे पर स्थित मकान में बहन और उसके दो बच्चों के साथ रहता था।

    नशे का आदी होने से आए दिन बहन को मारता पीटता था। मां के साथ मिलकर दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करता था। बहन की शिकायत पर कई बार मौके पर पहुंचकर समझाया गया। गुरुवार की रात भी आरोपित दीपक ने बहन को पीटा था।

    फोन कर उसने अपनी पीड़ा बताई और जान देने की बात कहीं। लेकिन, जबतक वह बहन के घर पहुंचा उसने खुदकुशी कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, असफल होने पर दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।