गोरखपुर में 70 लाख की चोरी में महिला गिरफ्तार, पति की तलाश जारी
गोरखपुर में 70 लाख रुपये की चोरी के मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है, जबकि उसके पति अकबर अली की तलाश जारी है, जिस पर दो दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की गिरफ्त में महिला। जागरण
HighLights
गोरखपुर में 70 लाख रुपये की चोरी का खुलासा।
रामगढ़ताल पुलिस ने एक महिला चोर को दबोचा।
चोरी में शामिल पति अकबर अली की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जंगल अयोध्या प्रसाद के पास पांडेय कालोनी स्थित शकुंतला निवास में हुई करीब 70 लाख रुपये की चोरी के मामले में रामगढ़ताल पुलिस ने मंगलवार सुबह महिला को गिरफ्तार किया है। देवरिया जिले की रहने वाली महिला के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी, टाप्स, मंगलसूत्र, कर्णफूल और चांदी के सामान के अलावा 1160 रुपये बरामद हुए। घटना में शामिल महिला के पति की तलाश चल रह है।
सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि बेलघाट थाना क्षेत्र के डकई गांव निवासी सूरज पांडेय और उनके भाई विपुल पांडेय के शकुंतला निवास में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। परिवार छठ पर्व मनाने गांव गया हुआ था। रविवार सुबह घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। चोर घर की अलमारी और लाकर से करीब 15 लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोने के जेवरात उठा ले गए थे।
चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन शुरू की तो पता चला कि देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौलीराज गांव निवासी अकबर अली ने अपनी पत्नी मैमून निशा के साथ मिलकर चोरी की थी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर: रोटावेटर में फंसकर मजदूर की मौत, शव लेकर भाग रहा चालक गिरफ्तार
सर्विलांस की मदद से मंगलवार की सुबह महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से कुछ गहने और नकदी बरामद की गई। पुलिस अब बरामदगी के बाद अकबर की तलाश कर रही है।
जांच में पता चला कि एक सप्ताह पहले गायघाट में आरोपित ने किराए पर कमरा लिया था। रेकी करके उसने सूरज के घर में चोरी की थी। अकबर अली पर चोरी के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पूर्व सांसद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, सीओ कैंट को सौंपी गई जांच