Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर जंक्शन पर यात्री ने वंदे भारत ट्रेन पर चलाया पत्थर, विंडो ग्लास टूटा

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 08:22 AM (IST)

    गोरखपुर जंक्शन पर एक यात्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जिससे कोच ई2 की दो खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है जो बड़ौदा का निवासी है। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ था और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन पर एक यात्री ने मंगलवार को गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज 22549 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर चला दिया। पत्थर लगने से कोच नंबर ई टू के दो विंडो ग्लास क्षतिग्रस्त हो गए।

    किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन पर पत्थर चलाने वाले यात्री की पहचान कर ली है। उसके खिलाफ मामला पंजीकृत कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    जानकारों के अनुसार सुबह 06:05 बजे के आसपास जैसे ही वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर दो से आगे के लिए रवाना हुई, एक यात्री रेल लाइन पर उतरकर पत्थर चलाने लगा। पत्थर चलाने के बाद वह फिर प्लेटफार्म पर वापस आ गया। उसकी इस हरकत को देखकर यात्री भी हतप्रभ हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भोलेंद्र पाल की रिमांड पर न्यायालय में सुनवाई आज, CM पर टिप्पणी करने पर पांच थानों में दर्ज हुए थे सात केस

    बताया जा रहा है कि वह परिवार और बच्चों के साथ था। उसे देखकर लग रहा था कि वह किसी बात को लेकर कुछ परेशान है। मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पत्थर चलाने की बात स्वीकार की। उसने अपना नाम दुर्गेश, निवासी बड़ौदा, थाना और जिला भी बड़ौदा बताया।