Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    फर्जी वीजा व पासपोर्ट के साथ अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल के रास्‍ते अमेर‍िका जाने की कर रहा था तैयारी

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 16 Jun 2022 10:17 PM (IST)

    US citizen arrested in sonauli नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के सौनाली में फर्जी वीजा व पासपोर्ट के साथ एक अमेर‍िकी नागर‍िक को ग‍िरफ्तार किया गया है। यह नागर‍िक नेपाल के रास्‍ते अमेर‍िका जाने की तैयारी कर रहा था।

    Hero Image
    पुल‍िस की ग‍िरफ्त में अमेर‍िकी नागर‍िक एलन बायड नाक्स। - जागरण

    महराजगंज, जागरण संवाददाता। नेपाल से सटी सोनौली सीमा पर तैनात आब्रजन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की रात अमेरिका के एक नागरिक को फर्जी वीजा व पासपोर्ट की आशंका पर नेपाल जाने से रोक दिया। देर रात तक चली जांच में अमेरिका के नागरिक के पास मिले चार पासपोर्ट छेड़छाड़ युक्त व कूटरचित पाए गए। उसके पास मिला कामगार वीजा भी फर्जी पाया गया। आब्रजन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पुलिस के हवाले किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है मामला

    आब्रजन कार्यालय सोनौली से मिली जानकारी के मुताबिक एलन बायड नाक्स निवासी 135 फोंट ग्रोव आरडी स्लिंगरलैंड, अमेरिका 27 जून वर्ष 2015 में पहली बार कामगार वीजा पर भारत आया था। फिर कुछ माह बाद वह वापस अमेरिका चला गया। वर्ष 2016 में वह दोबारा भारत आया। उसके वीजा की अवधि 15 जुलाई 2016 तक थी। लेकिन वह वापस जाने की बजाए भारत में ही रह रहा था।

    नेपाल से अमेर‍िका जाने की कर रहा था तैयारी

    इधर फिर वह अमेरिका जाने के लिए नेपाल जाना चाह रहा था। जिसके लिए उसने पासपोर्ट पर मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी आगमन मुहर लगवाया‌। वीजा में भी कूटरचित बदलाव किए। बीते छह जून को उसने रक्सौल बार्डर से नेपाल जाने का प्रयास किया। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।

    सोनौबी बार्डर के रास्‍ते नेपाल जाने की फ‍िराक में था

    रक्‍सौल बार्डर से नेपाल जाने में असफल रहने पर वह सोनौली बार्डर पर पहुंचा। जहां उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सोनौली मनोज कुमार राय ने बताया कि अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

    सोनौली क्षेत्र से विदेशियों की घुसपैठ के प्रमुख मामले

    • 20 फरवरी 2022 को फर्जी वीजा के साथ रूसी दंपती स्वेटलाना फैडेरोवा व रूसाना सुल्तानोवा को नेपाल प्रवेश करने से पहले पकड़ लिया गया। जो कि गोवा में एनडीपीएस एक्ट के आरोपित भी थे।
    • 11 दिसंबर 2021 को भारत में प्रवेश कर रहे चीनी नागरिक जी यांग शी निवासी हुबेई चीन को आव्रजन अधिकारियों ने बिना वीजा भारत प्रवेश करने से रोका और नेपाल वापस कर दिया गया।
    • 22 अगस्त 2020 को चीनी नागरिक शेन ली हुबेई चीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
    • 18 अक्टूबर 2020 को फिलिस्तीन के नागरिक अवनी मोहम्मद हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।19 जुलाई 2020 को रोमानिया के नागरिक को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा गांव के पास मुंटीनू आयोनट ड्राइबोस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
    • 17 जनवरी 2020 को आस्ट्रिया के नागरिक गरनोट केटजर को फर्जी कागजात के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।