यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather News: यूपी में कोहरा बढ़ाएगी पुरवा, पारा गिराएगी सर्द पछुआ; पढ़िए IMD की ताजा रिपोर्ट
UP में मौसम ने करवट बदली है। कोहरे ने दस्तक दे दी है और धुंध ने धूप का रास्ता रोक ...और पढ़ें

HighLights
- घने कोहरे से शुरू हुआ दिन, धुंध के बीच गुजरी दोपहर
- औसत से नीचे आने लगा शहर का अधिकतम तापमान
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम ने पूरी तरह से ठंड की ओर करवट ले ली है। कोहरे ने अब पूरी तरह दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। उसके बाद पूरी दोपहर धुंध के बीच गुजरी। धुंध ने धूप का रास्ता रोका तो अधिकतम पारा औसत से आ गया।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी की ओर से निचले वायुमंडल में आने वाली नम पुरुआ हवा शहर का कोहरा बढ़ाएगी और ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमोत्तर के पहाड़ों से आ रही सर्द हवा धीरे-धीरे पारा गिराएगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। नवंबर के अंत तक यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ेगा और दिसंबर से चरम पर पहुंचने लगेगा।
तापमान के आंकड़े की बात करें तो गुरुवार का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो औसत से .02 डिग्री सेल्सियस और बीते दिन के मुकाबले करीब एक डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि कोहरे व धुंध ने न्यूनतम तापमान को आंशिक रूप से बढ़ा दिया है लेकिन इससे ठंड का बढ़ता प्रभाव कम नहीं हुआ है। रात ठंड के आने का निरंतर अहसास करा रही है।
इसे भी पढ़ें-PCS (प्री) के लिए 10 किलोमीटर की सीमा के पार भी बनेंगे केंद्र, छात्रों को मिलेगी थोड़ी सहूलियत
तापमान के निरंतर गिरते रहने का आभास करा रही है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार नवंबर के अंत तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। दिसंबर के तापमान के और अधिक गिरने की आधार तैयार हो जाएगा।

आगरा दिल्ली हाईवे पर गुरुवार को सुबह कोहरे के दौरान वाहन सवारों को जलानी पड़ी लाइटें। जागरण
कोहरे के चलते आर्द्रता भी अधिकतम स्तर पर रहेगी। 70 से 90 प्रतिशत के बीच बनी रहेगा। बीते तीन दिन के आंकड़े पर गौर करें तो आर्द्रता ने यह रुख अपना लिया है। 90 प्रतिशत के अधिकतम स्तर के आसपास अपना स्थान बना लिया है।
आगरा: सीजन के पहले कोहरे में छिप गया ताजमहल
सीजन पहली बार गुरुवार सुबह शहर कोहरे के आगोश में नजर आया। शहर से देहात तक इसका असर देखने को मिला। वाहन चालक हेड लाइट जलाकर चलते हुए नजर आए। कोहरे में ताजमहल भी नजरों से ओझल हो गया। वीडियो प्लेटफार्म से ताजमहल नजर नहीं आने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लगी।
इसे भी पढ़ें-प्रतियोगी छात्रों ने तोड़ा पुलिस बैरिकेड, UPPSC आयोग तक पहुंचे प्रदर्शनकारी; तस्वीरें

कोहरे में खोया ताज: गुरुवार सुबह सर्दी का पहला कोहरा पड़ा तो शहर के लोगों को ठंड का एहसास भी कर गया। सुबह-सुबह लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। इस दौरान ठंड ने अपने आने की दस्तक भी दी। गुरुवार सुबह 8:00 बजे कोहरे की चादर में लिपटा ताज। जागरण
स्मारक की सुंदर यादें संजोने को वह फोटोग्राफी नहीं कर सके। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कोहरा रहा। अभी दो दिन सुबह के समय कोहरा रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग का है।
नवंबर आधा बीत चुका है, लेकिन विगत वर्षों की तरह अब तक शहर में ठंड पड़ना शुरू नहीं हुई है। दो दिन से रात में हल्की ठंड का अहसास जरूर हो रहा है, लेकिन दिन का तापमान अधिक चल रहा है।
