गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 65 सब-इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, एक चौकी प्रभारी बने थानाध्यक्ष
गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 65 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसमें थानों के प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं, जिसमें एक चौकी प्रभारी को थानाध्यक्ष बनाया गया है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
65 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़े स्तर पर बदलाव।
एक चौकी प्रभारी को तिवारीपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया।
चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों को तत्काल नई तैनाती।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 65 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इस बदलाव में थानों के प्रभारियों के साथ ही चौकी प्रभारियों और अन्य स्थानों पर तैनात उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। राजघाट थाने की टीनागंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल को तिवारीपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
कैंट थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक दीप शिखा रंजन को महिला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला थाने की प्रभारी सुनीता सिंह को कैंट थाने भेजा गया है।
तिवारीपुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर रवाना होने का निर्देश दिया गया है।
चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव
चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किया गया है। राजघाट थाने की अमरूदबाग चौकी से रोहित कुमार को बेलघाट क्षेत्र की कुरी बाजार चौकी भेजा गया है। राजघाट की रहमतनगर चौकी से आनंद कुमार उपाध्याय को चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरीखास चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। तिवारीपुर की सुभाषचंद्र बोस नगर चौकी पर तैनात पंकज कुमार को गुलरिहा क्षेत्र की आयुष विश्वविद्यालय चौकी पर भेजा गया है। कैंट की मोहद्दीपुर चौकी से अतुल वर्मा को झंगहा क्षेत्र की नई बाजार चौकी भेजा गया है।
सूर्यविहार चौकी की जिम्मेदारी मिली
बेतियाहाता चौकी पर तैनात विवेक राज सिंह को तिवारीपुर क्षेत्र की सूर्यविहार चौकी की जिम्मेदारी मिली है। खोराबार की सिक्टौर चौकी से जितेंद्र कुमार निर्मल को बड़हलगंज क्षेत्र की पटना घाट चौकी भेजा गया है। रामगढ़ताल की आजाद चौक चौकी से अमित कुमार चौबे को कैंपियरगंज क्षेत्र मछली गांव चौकी पर तैनाती मिली है। इसके अलावा हरिओम सिंह को रामगढ़ताल की नौकायन चौकी से बांसगांव की माल्हनपार चौकी, अभिनव श्रीवास्तव को रामगढ़ताल की पाम पैराडाइज चौकी से सिकरीगंज दुघरा बाजार चौकी भेजा है।
हिमांशी पाण्डेय को एम्स चौकी से सहजनवां थाना, नितेश कुमार राय को एम्स की सोनबरसा चौकी से कैंपियरगंज की भौराबारी चौकी और अनीश सिंह को गोरखनाथ की रामनगर चौकी से सहजनवां की घघसरा चौकी भेजा गया है। हैदर अली खां को गोरखनाथ की जटेपुर उत्तरी चौकी से शाहपुर की जेल रोड चौकी, रजत त्रिपाठी को गोरखनाथ की नथमलपुर चौकी से गगहा की सोहगौरा चौकी, रिषभ सिंह को गोरखनाथ की धर्मशाला चौकी से गगहा की असवनपार चौकी और शशिकांत कुमार को गोरखनाथ की विकासनगर चौकी से खोराबार की सिक्टौर चौकी भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में दो नए डिप्टी एसपी तैनात, सीओ छर्रा महेश कुमार का कानपुर तबादला
यह भी पढ़ें- पुलिस झंडा दिवस पर अलीगढ़ SSP नीरज जादौन ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, DGP का संदेश सुनाया
आशीष चौधरी को कैंपियरगंज थाने से कैंट की पडेलगंज चौकी
अनुराग सिंह को गोरखनाथ की सुभाषचंद्र बोस नगर चौकी से बांसगांव की कस्बा चौकी, आशीष चौधरी को कैंपियरगंज थाने से कैंट की पडेलगंज चौकी और महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव को शाहपुर की सिंहासनपुर चौकी से झंगहा की बहादुर बाजार चौकी भेजा गया है। विकास कुमार को शाहपुर की जेल रोड चौकी से रामगढ़ताल थाना, सत्यम सिंह को शाहपुर की रेल विहार चौकी से मोहद्दीपुर चौकी, ज्ञान प्रकाश सिंह को गुलरिहा की आयुष विश्वविद्यालय चौकी से खजनी थाना और विपिन यादव को चिलुआताल थाने से खजनी की महुआडाबर चौकी भेजा गया है।
विनय कुमार सिंह को चिलुआताल की बड़गो चौकी से गीडा की पिपरौली चौकी
आकाश शुक्ला को कैंपियरगंज की महलीगांव चौकी से बेतियाहाता चौकी, रविशंकर को कैंपियरगंज की भौवापार चौकी से बांसगांव थाना, विनय कुमार सिंह को चिलुआताल की बड़गो चौकी से गीडा की पिपरौली चौकी और आशीष सिंह को चिलुआताल की मजनू चौकी से बांसगांव थाना भेजा गया है। अमरेश कुमार सिंह को गीडा की पिपरौली चौकी से स्वाट टीम, शशि किरण को गीडा की नौसढ़ चौकी से बांसगांव की हरनही चौकी, रजनीश मिश्र को चौरीचौरा की डुमरीखास चौकी से राजघाट की रहमतनगर चौकी और राजू रंजन सिंह को झंगहा की गोबड़ौर चौकी से रामगढ़ताल थाना भेजा गया है।
अशोक कुमार सरोज को झंगहा की बोहाबार चौकी से शाहपुर थाना, अंकुर सिंह को झंगहा की बरही चौकी से बेलघाट थाना और आकाश कुमार सिंह को झंगहा की नई बाजार चौकी से गोरखनाथ की नथमलपुर चौकी भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षक शिखा जायसवाल को पिपराइच की जंगल धूसड़ चौकी से कैंट की विश्वविद्यालय चौकी
महिला उपनिरीक्षक शिखा जायसवाल को पिपराइच की जंगल धूसड़ चौकी से कैंट की विश्वविद्यालय चौकी और राजेंद्र कुमार सिंह को बांसगांव की हरनही चौकी से रामगढ़ताल की नौकायन चौकी भेजा गया है। मुलायम चौहान को बांसगांव की माल्हनपार चौकी से शाहपुर की रेल विहार चौकी, विकास सिंह को बांसगांव की कस्बा चौकी से चिलुआताल की बरगदवां चौकी, रवि सिंह को गगहा की सोहगौरा चौकी से गोरखनाथ की जटेपुर उत्तरी चौकी और अनुप सिंह को गगहा की असवनपार चौकी से कैंट थाना भेजा गया है।
बड़े पैमाने पर बदले कार्यक्षेत्र
जय प्रकाश त्रिपाठी को बड़हलगंज की पटना घाट चौकी से गुलरिहा थाना, आशीष यादव को खजनी की महुआडाबर चौकी से एम्स थाना, राजेश कुमार सिंह को सिकरीगंज की दुघरा बाजार से राजघाट की अमरूदबाग चौकी और आशीष तिवारी को बेलघाट की कुरी बाजार चौकी से चिलुआताल की मजनू चौकी भेजा गया है। अमित चौधरी को कैंट थाने से गीडा की नौसढ़ चौकी, अंकित उपाध्याय को कैंट की पैडलेगंज चौकी से थाना कैंट, गौरव राय को एम्स की जगदीशपुर चौकी से खजनी थाना और अजीत शर्मा को गुलरिहा थाने से एम्स की जगदीशपुर चौकी भेजा गया है।
अभिमनित उपाध्याय को भेजा यहां
अंकित कुमार को खजनी थाने से एम्स की सोनबरसा चौकी, अभिमनित उपाध्याय को कैंट थाने से आजाद चौक चौकी, अंकुर सिंह को रामगढ़ताल थाने से चिड़ियाघर चौकी, हिमांशु तिवारी को बेलघाट थाने से एम्स चौकी और मदन मोहन मिश्रा को गुलरिहा की भटहट चौकी से कैंट की गोलघर चौकी भेजा गया है।
कैंट की विवि चौकी से हुआ तबादला
अविरल मिश्रा को कैंट की विश्वविद्यालय चौकी से गुलरिहा की भटहट चौकी, हिमांशु शेखर को तिवारीपुर थाने से शाहपुर की सिंहासनपुर चौकी, दीपक सिंह को एंटी थेफ्ट दक्षिणी से गोरखनाथ की रामनगर चौकी और सुधीर कुमार श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक उत्तरी के वाचक पद से राजघाट की टीपीनगर चौकी भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षक दीपिका को पिपराइच थाने से रामगढ़ताल की पाम पैराडाइज चौकी, विकास कुमार साह को पिपराइच थाने से एसपी उत्तरी का पेशकार, अभिषेक कुशवाहा को पीपीगंज थाने से सिकरीगंज की महादेवा बाजार चौकी और अरुण कुमार दूबे को सिकरीगंज की महादेवा बाजार चौकी से गोरखनाथ थाने भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।