पुलिस झंडा दिवस पर अलीगढ़ SSP नीरज जादौन ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, DGP का संदेश सुनाया
अलीगढ़ पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया, जहां एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस ध्वज को सलामी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया और निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।

अलीगढ़ में झंडा दिवस के मौके पर एसएसपी नीरज जादौन। जागरण
HighLights
एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस ध्वज को सलामी दी।
पुलिसकर्मियों को डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस ध्वज को सलामी दी और पुलिसकर्मियों को ध्वज की गरिमा व गौरव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
एसएसपी ने इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संदेश में निहित विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को प्रतीकात्मक रूप से पुलिस फ्लैग लगाकर झंडा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

पुलिस की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान
एसएसपी ने पुलिस ध्वज की गरिमा, गौरव और सम्मान सदैव बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस दौरान एसपी सिटी आदित्य बंसल, एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्र, एसपी यातायात प्रवीण कुमार यादव, एसपी अपराध ममता कुरील समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।