विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Basti MLC Election 2022 Results: बस्ती से भाजपा के सुभाष यदुवंश जीते, सपा प्रत्याशी संतोष यादव को भारी मतों से हराया

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2022 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2022 01:08 PM (IST)

UP MLC Election 2022 results बस्‍ती-संतकबीर नगर क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में भाजपा के सुभाष यदुवंश ने भारी मतों से ...और पढ़ें

भाजपा से एमएलसी चुनाव जीतने वाले सुभाष यदुवंश। - जागरण
भाजपा से एमएलसी चुनाव जीतने वाले सुभाष यदुवंश। - जागरण

बस्ती, जागरण संवाददाता। Basti MLC Election 2022 Results: बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव भाजपा जीत गई है। भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश की 5203 मत मिले हैं जबकि निर्वतमान एमएलसी सपा प्रत्याशी संतोष यादव सन्नी को 909 मत मिले है।

भाजपा प्रदेश इकाई में पदाध‍िकारी हैं सुभाष

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों में सबसे रोचक चुनाव बस्ती-सिद्धार्थ नगर सीट का था। एक तरफ इस सीट से निवर्तमान विधान परिषद सदस्य संतोष यादव उर्फ सन्नी तो दूसरी तरफ भाजपा ने अपने प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश को मैदान में उतारा। सनी यादव अखिलेश यादव के करीबियों में से एक है। वही सुभाष यदुवंश भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री है। यह पार्टी के अनुशासित सिपाही माने जाते हैं।

ऐसा है यहां का चुनावी समीकरण

जब पार्टी ने सुभाष यदुवंश को टिकट दिया तो बहुत लोगों ने कहा कि भाजपा ने सनी यादव को वाक ओवर दे दिया है। यह चुनाव बाहुबल और धनबल का ही होता है। इनमें वो सपा प्रत्याशी के सामने कही नही ठहरते थे। सुभाष की छवि एक संगठनात्मक और अनुशासित युवा नेता की है। प्रचार के दौरान यही काम आया। इस सीट पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 6401 वोटर है जिनमें सर्वाधिक संख्या यादव और मुस्लिम वोटरों की है। सपा मुस्लिम, यादव समीकरण से खुद को मजबूत मान रही थी। कुर्मी छत्रप राम प्रसाद चौधरी के भरोसे कुर्मी वोट हासिल कर वो जीत के प्रति आश्वस्त थी।

चुनौतीपूर्ण थी यह सीट

भाजपा के लिए यह सीट चुनौतीपूर्ण थी। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बस्ती में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की 5 में से 4 सीटें हार गई। सिद्धार्थनगर में भी कैबिनेट मंत्री सतीश दिवेदी और हिंदू युवा वाहिनी के फायर ब्रांड नेता राघवेंद्र सिंह चुनाव हार गए है। इस मंडल की तेरह में से सात पर भाजपा के पास तो 6 पर सपा के विधायक है। चुनावी अधिसूचना लागू होने के बाद कुछ दिनों तक यही चर्चा थी कि भाजपा के लिए यह सीट बहुत मुश्किल है लेकिन जब सुभाष यदुवंश ने ब्लॉक वार प्रधानों और बी डी सी की की बैठकों में बोलना शुरू किया तो माहौल तेजी से बदलने लगा।

अच्‍छे वक्‍ता भी हैं सुभाष यदुवंश

सुभाष भाजपा के ओजस्वी वक्ताओं में से एक है। सुभाष यदुवंश मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोरखपुर से बीटेक किये है। वो पढ़ाई के दौरान ही भाजपा से जुड़े और कार्यक्रमो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने लगे। पढ़ाई के दौरान वो गोरखपुर में योगी आदित्य नाथ से मिलते रहे है।