Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद सहयोगी दलों ही नहीं अपने लोगों को भी साध रही भाजपा, व्‍यवहार में बदलाव से सभी हैरान

    Updated: Sun, 09 Jun 2024 08:30 AM (IST)

    कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला बांसगांव विधायक डा. विमलेश पासवान और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दिन यानी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह का भी रविवार को ही दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में रविवार की शाम सवा सात बजे आयोजित है।

    Hero Image
    भाजपा अपने सहयोगी दलों के लिए अपनत्व का प्रदर्शन कर रही हैं।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। इस बार के लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के व्यवहार में अद्भुत बदलाव देखने को मिल रहा है। अब पार्टी नेतृत्व कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझ कर ले रहा है। इसकी बानगी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आगंतुकों की सूची में देखी जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूची में ऐसे-ऐसे लोग शामिल है, जिन्हें कभी इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। यानी परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने आमंत्रण को लेकर अपना दिल बड़ा किया है। इसके जरिये वह सहयोगी दलों के लिए तो अपनत्व का प्रदर्शन कर रही हैं। अपने लोगों को भी साध रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें-आगरा में सताएगी लू, सबसे ज्‍यादा गर्म रहा प्रयागराज, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

    इसी क्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भाजपा विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को तो शपथ ग्रहण का न्यौता मिला ही है, सभी जिलाध्यक्ष भी आमंत्रित किए गए हैं। आमंत्रण को लेकर पार्टी नेतृत्व के इस सहृदयी व्यवहार से पदाधिकारी व विधायक उत्साहित हैं।

    कुछ ने दिल्ली जाने की तैयारी कर ली है तो कुछ ने शनिवार की शाम तक दिल्ली में डेरा डाल दिया है। प्रदेश के सभी 98 जिलाध्यक्षों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने फोन पर बताया कि वह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। दोनों ही लोग शनिवार की देर शाम दिल्ली पहुंच गए हैं।

    इसे भी पढ़ें-10, 12 व 14 जून को निरस्त रहेगी छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला, बांसगांव विधायक डा. विमलेश पासवान और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दिन यानी रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डा. धर्मेंद्र सिंह का भी रविवार को ही दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में रविवार की शाम सवा सात बजे आयोजित है।

    जिलाध्यक्षों के जरिये विधायकों को दी गई सूचना

    आमंत्रण में संगठन को कितना महत्व दिया गया है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विधायकों को आमंत्रण जिलाध्यक्षों के जरिये दिया गया है। जिलाध्यक्षों से यह निवेदन किया गया है कि वह पार्टी का न्यौता विधायकों तक पहुंचा दें। जिलाध्यक्षों के मुताबिक उन्होंने पार्टी का संदेश विधायकों को पहुंचा दिया है। ज्यादातर विधायकों ने रविवार की दोपहर तक दिल्ली पहुंचने की तैयारी भी कर ली है।