Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022: देवरिया में बोले मनोज तिवारी, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

    Manoj Tiwari in Deoria भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने सोमवार को देवरिया में रोड शो व जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने युवा वर्ग से अनुरोध किया कि वह भोजपुरी में बढ़ रही अश्लीता का विरोध करे।

    By Pradeep SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 22 Feb 2022 12:11 AM (IST)
    Hero Image
    देवरिया में रोड शो करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - जागरण

    देवरिया, जागरण संवाददाता। फिल्म अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे भोजपुरी में बढ़ रही अश्लीलता को बढ़ावा न दें। कहा कि जीवन में ऊंचाई प्रदान करने के बावजूद आप किसी भी प्रांत या देश में जाएं तो भोजपुरी जरूर बोलें। क्योंकि भोजपुरी भाषा में जो मिठास है, वह कहीं नहीं मिलेगी। भोजपुरी अपनी माटी की बोली है। मनोज तिवारी सोमवार को देवरिया के पथरदेवा और भाटपार रानी में आयोजित रोड शो और सभा को संबोधित कर रहे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोड शो में उमड़ा जन सैलाब

    मनोज तिवारी ने देवरिया जिले के भाटपाररानी, सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान गीतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे। भाटपारानी क्षेत्र के फुलवरिया से लेकर तहसील तक रोड शो किया। सड़क के किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

    इस दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनने जा रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सभा कुवंर कुशवाहा को भाटपार रानी से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है।

    सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर भाटपार रानी में अबकी बार कमल का फूल खिलने जा रहा है। रोड शो के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, राधेश्याम सिंह, विधायक मोतीलाल प्रसाद, विधानसभा प्रभारी अनूप चौबे, तीर्थराज वैश्य, वेद कांत शांडिल्य, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, राज कुमार शाही आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में शाम करीब पौने सात बजे रोड शो का काफिला सलेमपुर उप नगर में प्रवेश किया।

    राष्ट्र के हित में करें मतदान

    मनोज तिवारी कहा कि राष्ट्र हित में भाजपा को मतदान करें। आतंकवाद, गुंडागर्दी प्रदेश से खत्म कर विकास के लिए भाजपा की सरकार सबसे आगे है। राम मंदिर अब बनने लगा है। भगवा रंग चढ़ने लगा है।अब विरोधियों का रंग गिरने लगा हैं। सांसद तिवारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुआरी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तिवारी ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने प्रदेश में उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, बेरोजगारों को स्वरोजगार सहित अनेक योजनाए भाजपा सरकार द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री योेगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमल खिलाएं। कहा कि राष्ट्रहित योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि से प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है। पिछले 5 वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज भारत में यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे पायदान पर है।

    आपके वोट की ताकत से खत्म किया अनुच्छेद 370

    कहा कि योगी को फिर से उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपने का काम करें। जिससे विकास की यह रफ्तार अनवरत जारी रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि यह आपके एक वोट की ताकत है कि आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 का नामोनिशान मिटा दिया गया। आपके एक वोट ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को प्रारंभ करवा दिया। कहा कि प्रत्येक वोट बहुमूल्य है। अपने मत का प्रयोग राष्ट्रहित में राष्ट्र को और सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए करें। 

    मनोज के गीतों पर झूमे लोग

    सांसद मनोज तिवारी ने मंच पर अपने गीतों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर अब बनने लगा है,भगवा रंग व चढ़ने लगा है। मंदिर जब बन जाएंगे तो सोचो नजारा क्या होगा। काशी भी सजने लगा है जब डमरू बजने लगेगा सोचो आगे क्या होगा, गीत पर लोग झूम उठे।

    यह भी पढ़ें-

    मनोज तिवारी

    गढ़रामपुर में हुआ जोरदार स्वागत

    इसके पूर्व पथरदेवा में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के चुनावी सभा में पहुंचने से पहले गढ़ रामपुर में नवतप्पी इंटरमीडिएट कालेज के छात्र- छात्राओं व ग्रामीणों ने स्वागत किया। सांसद तिवारी ने कहा कि युवा युवा वर्ग भोजपुरी में बढ़ रही अश्लीलता को नकारने की जरूरत है। अपने जीवन में ऊंचाई प्रदान करने के बावजूद आप किसी भी प्रांत या देश में जाएं तो भोजपुरी जरूर बोलें। क्योंकि भोजपुरी भाषा में जो मिठास है, वह कहीं नहीं मिलेगी। भोजपुरी अपनी माटी की बोली है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि बहुत पहले मैंने एक गीत गाया था बेटी जन्मावल परहेज हो गइल, इसको भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, अभियान को आगे बढ़ाकर देश में एक नई इतिहास रचने का काम किया है।

    मनोज तिवारी ने गौरी बाजार में किया रोड-शो

    मनोज तिवारी ने सोमवार की देर शाम देवरिया से भाजपा प्रत्याशी शलभ मणि त्रिपाठी के समर्थन में गौरीबाजार में रोड शो किया। उन्होंने जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने अपने चाहने वालों को निराश न करते हुए लोकप्रिय गीतों के माध्यम से जनता का आशीर्वाद लिया। वह गौरीबाजार नगर के सब्जी मंडी, थाना रोड होते हुए वापस रामपुर चौराहा पहुंचे। अभिनेता को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सैनी, अजय शाही, सत्य प्रकाश सिंह, दिनेश पांडेय, रामदास मिश्र, बृजेश गुप्त, हरिचरन कुशवाहा, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।