विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्द हवाओं के बीच पूर्वांचल में सियासी गर्मी, गोरखपुर-बस्ती में दिग्गजों की दस्तक

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:17 AM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर-बस्ती मंडल में सियासी हलचल तेज हो गई है। सपा, कांग्रेस, भाजपा और सहयोगी ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में बढ़ी सियासी हलचल। जागरण

विधानसभा चुनाव से पहले क्षेत्र में बढ़ी सियासी हलचल। जागरण

आशुतोष मिश्र, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गोरखपुर और आसपास के जिलों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं के लगातार दौरों, जनसभाओं और संगठनात्मक बैठकों ने पूर्वांचल के सियासी पारे को चढ़ा दिया है।

प्रमुख दलों के शीर्ष नेताओं की लगातार हो रही अचानक बढ़ी गतिविधियों से साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोरखपुर मंडल और आसपास के क्षेत्रों में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को गोरखपुर से चौरी चौरा क्षेत्र के देवकही गांव तक रोडशो कर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और जनता से सीधा संवाद करने का प्रयास किया। वहीं, कांग्रेस भी क्षेत्र में अपनी जमीन मजबूत करने में जुटी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने किसान अधिकार यात्रा के तहत खजनी विधानसभा क्षेत्र में बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की चार दिसंबर को प्रस्तावित यात्रा की तैयारी की समीक्षा भी की।

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल भी पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। बस्ती में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की रणनीति पर मंथन किया। इससे पहले गोरखपुर में नितिन नवीन ने चार नवंबर को रोडशो के बाद अगले दिन प्रवास कर स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारी की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: सर्किल रेट नहीं, बाजार भाव और 100 प्रतिशत मुआवजे पर अड़े किसान

फरेंदा सीट पर सहयोगी दलों की नजर
चुनावी हलचल के बीच सहयोगी दलों के भीतर सीटों को लेकर दावेदारी भी सामने आने लगी है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के भैया फरेंदा में जनसभा को संबोधित कर अपनी ताकत दिखाई। इसी फरेंदा सीट पर भाजपा के एक अन्य सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी पहले ही पत्र लिखकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात, अयोध्या जनकपुर धाम सहित दो नई ट्रेनों को मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।