विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात, अयोध्या जनकपुर धाम सहित दो नई ट्रेनों को मंजूरी

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:29 AM (IST)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस और भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। इन नई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अयोध्या कैंट-जनकपुर धाम एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय की स्वीकृति मिली।

  2. भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भी गोरखपुर होकर चलेगी।

  3. नई ट्रेनें पूर्वांचल व गोरखपुर को महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जोड़ेंगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पूर्वांचल सहित देश के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सांसद रवि किशन शुक्ला को भेजे गए पत्रों के माध्यम से इन रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी गई है।

रेल मंत्री द्वारा 18 नवंबर, 2026 को जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 15596/15595 अयोध्या कैंट–जनकपुर धाम एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह ट्रेन गोरखपुर एवं सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (नेपाल) तक संचालित होगी।

इस ट्रेन से पूर्वांचल के लोगों को जनकपुर धाम तक आवागमन करने की सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री ने ट्रेन नंबर 19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के गोरखपुर होकर परिचालन को भी स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर को आज बड़ी सौगात: 491 करोड़ से बनेगा यूपी का पहला वानिकी विश्वविद्यालय, सीएम रखेंगे नींव

इन दोनों रेल सेवाओं की स्वीकृति से गोरखपुर को देश के विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सांसद ने इन रेल सेवाओं की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अखिलेश यादव के आगमन से पहले सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने लिया एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।