गोरखपुर में अखिलेश यादव के आगमन से पहले सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने लिया एक्शन
गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कार्यक्रम से पहले तिवारी हाता के पास झंडा लगाने को लेकर सपा और ...और पढ़ें

धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचने पर अखिलेश यादव को देखने के लिए जुटे समर्थक। जागरण
HighLights
अखिलेश यादव के कार्यक्रम से पहले झंडा लगाने पर विवाद।
गोरखपुर के तिवारी हाता में सपा-भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर सपा के झंडे हटवाए, सपा नेता नाराज।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चौरी चौरा में कार्यक्रम के बाद धर्मशाला स्थित तिवारी हाता पहुंचने के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सियासी माहौल गरमा गया। उनके स्वागत की तैयारियां शुरू होने से पहले ही तिवारी हाता के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और कटआउट लगवा दिए। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हीं स्थानों पर झंडे लगाने शुरू कर दिए। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झड़प होने की बात सामने आई है।
आरोप है कि मंगलवार रात 12 बजे भी झंडा लगाने को लेकर धर्मशाला निवासी सपा नेता और भाजपा कार्यकर्ता के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था।
बुधवार सुबह अखिलेश यादव के आगमन की तैयारियों के तहत सपाइयों ने योगी और मोदी के कटआउट के पास झंडे लगाए तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। दोपहर एक बजे सूचना पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अखिलेश की झलक को सुबह से इंतजार, तिवारी हाता में उमड़ा समर्थकों का हुजूम
पुलिस ने नगर निगम कर्मियों की मदद से सपा का झंडा हटवा दिया। इससे सपा नेताओं में नाराजगी है। विवाद की सूचना पर सीओ गोरखनाथ और एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का 'मिशन गोरखपुर', योगी के गढ़ में किया मेट्रो चलाने का वादा; झूठे मुकदमे हटाने की कही बात