विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में अखिलेश की झलक को सुबह से इंतजार, तिवारी हाता में उमड़ा समर्थकों का हुजूम

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:27 AM (IST)

अखिलेश यादव ने गोरखपुर के तिवारी हाता में पूर्व मंत्री जमुना निषाद को श्रद्धांजलि दी और समर्थकों से मुलाकात की। ...और पढ़ें

तिवारीहाता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जागरण

तिवारीहाता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जागरण

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने गोरखपुर में तिवारी हाता का दौरा किया।

  2. उन्होंने पूर्व मंत्री जमुना निषाद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  3. पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

अरुण कुमार, गोरखपुर। तिवारीहाता में बुधवार के लिए सुबह से ही गहमागहमी बढ़ी रही। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की सूचना पर समर्थकों की भीड़ दोपहर तक बढ़ती गई। गोरखपुर के साथ ही बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचने लगे।

किसी के लिए उनसे मुलाकात की उम्मीद थीं तो कोई केवल एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार कर रहा था। हाते के बाहर से लेकर भीतर तक लोगों की आवाजाही, उल्लास और उत्साह देखते बन रहा था।शाम होते-होते पूरा परिसर समर्थकों से भर गया। युवाओं में हो या महिलाओं में नेता से मिलने की आतुरता पर इंतजार की घड़ियां भारी पड़ रही थीं।

शाम लगभग 6:33 बजे अखिलेश यादव तिवारी हाता पहुंचे तो इंतजार कर रहे समर्थकों का उत्साह नारों में फूट पड़ा। समर्थक नजदीक आने के लिए आगे बढ़ने लगे। लोग कुर्सियों से खड़े हो गए। कोई हाथ मिलाना चाहता था तो कोई अभिवादन के लिए हाथ बढ़ा रहा था।

कुछ लोग उन्हें छूने की कोशिश करते दिखे। सुरक्षा कर्मियों के लिए भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई बार लोगों के लिए पीछे करना पड़ा। कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की होने लगी। सुरक्षाकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।

WhatsApp Image 2026-11-18 at 7.32.44 PM

तिवारी हाता में प्रवेश करते ही अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री स्व. जमुना निषाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 19 नवंबर के लिए जमुना निषाद की पुण्यतिथि है। उनके बेटे अमरेंद्र निषाद ने अखिलेश यादव से इस अवसर पर समय मांगा था। इस पर अखिलेश यादव ने कहा था कि वह गोरखपुर आ रहे हैं तो उनके पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसीलिए यह व्यवस्था की गई थीं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने अमरेंद्र निषाद से बातचीत की। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद खुटहन खास स्थित जमुना निषाद के समाधि स्थल पर आने की बात भी कही। इसके बाद वह आवास के भीतर पहुंचे। बाहर समर्थकों की नारेबाजी और उनसे मिलने की कोशिश जारी रही।

आवास के बैठक कक्ष में अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के पुत्र पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी एवं पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पांडेय सहित परिवार के सदस्यों, उनसे जुड़े लोगों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजनों के साथ संवाद किया। नाश्ता-पानी के बीच परिचय और राजनीतिक चर्चा का दौर चला। बातचीत का प्रमुख केंद्र पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी की राजनीतिक पकड़ मजबूत करना और बौद्धिक वर्ग के लिए पार्टी से जोड़ना रहा।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया। उन्होंने लोगों के बीच जाकर उनकी भावनाओं और समस्याओं के लिए समझने तथा जरूरत के समय उनके साथ खड़े होने पर जोर दिया। पार्टी की नीतियों और विचारों के लिए आम लोगों तक पहुंचाने के लिए समाज के अलग-अलग वर्गों से संवाद बढ़ाने की बात कही। चुनावी तैयारियों के लिए केवल संगठनात्मक बैठकों तक सीमित न रखकर जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी का आधार बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान प्रोफेसर चितरंजन मिश्र, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. जितेंद्र मिश्रा, डा. विजय पांडेय, राजबहादुर सिंह, प्रो. पारितोष त्रिपाठी, प्रो. राकेश पांडेय, डा. संजय त्रिपाठी, सांसद रामभुआल निषाद, पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी,सनी अहिरवार, राजेश चौरसिया, आशुतोष मिश्र सहित कई विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक कक्ष के भीतर अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह की पंडित हरिशंकर तिवारी की सभा के लिए संबोधित करने की तस्वीर उन्होंने देखी।

यह भी पढ़ें- युवा पीढ़ी के लिए नए अवतार में आएगी 'श्रीरामचरितमानस', पहली बार छपेगा 5 रंगों वाला खास एडिशन

तस्वीरों और परिवार के सदस्यों के बीच उन्होंने पुराने संबंधों के लिए आत्मीयता से याद किया। इस दौरान ईसान तिवारी ने अखिलेश यादव के लिए राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की। तो इसके पूर्व रीना त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रोड शो को लेकर पंकज चौधरी ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले- अपने शासनकाल के अन्याय का दें जवाब

पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के नेतृत्व में फरेंदा से लगभग 150 युवा पहुंचे थे। इस समूह की ओर से गौतम बुद्ध, भगवान श्रीकृष्ण और डिंपल यादव की फोटो भी अखिलेश यादव को भेंट की गई। मीडियाकर्मियों से संवाद के बाद शाम लगभग 7:32 बजे तिवारी हाता से प्रस्थान कर गए। उनके पीछे समर्थकों का हुजूम एयरपोर्ट की ओर बढ़ चला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।