विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हादसा: बालू लदे ट्रक में डीसीएम ने मारी टक्कर, तीन की मौत

By Pragati ChandEdited By:
Published: Sat, 02 Apr 2022 06:18 PM (IST)

गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकलपुर चेकपोस्ट के नजदीक बालू लदे ट्रक में डीसीएम ने पीछे से जोरदार टक्कर मार ...और पढ़ें

ट्रक- डीसीएम की टक्कर में तीन की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ट्रक- डीसीएम की टक्कर में तीन की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया जिले के रामजानकी मार्ग पर पड़ोसी प्रान्त बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की रात को हुई ट्रक और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम के चालक, खलासी व उसमें यात्रा कर रहे सामान मालिक की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर बिहार पुलिस पहुंची और शव व वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

हादसे में इनकी हुई मौत

घटना में मौत के शिकार हुए व्यक्तियों में यूपी के हरदोई जिला अंतर्गत स्वायपुर तालुका के रतनपुर गांव के रहने वाले सिरीश कुमार 40 वर्ष पुत्र विकास कुमार व सआदत नगर हरदोई के मजरा बंदरा गांव निवासी रामलाल का पुत्र अम्बेद कुमार 28 तथा तीसरा व्यक्ति धनबाद के शिव मंदिर झरिया निवासी कृष्णा नंदन साह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। गुठनी पुलिस ने तीनों के शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर भेज दिया है।

ऐसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात्रि करीब 11:30 बजे सीवान की तरफ से मिनी ट्रक डीसीएम यूके 06 डीबी 5057 यूपी के तरफ तेजी व लापरवाही के साथ जा रहा था और इसी क्रम में गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर श्रीकलपुर चेकपोस्ट के नजदीक आगे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हुई। जिससे डीसीएम का अगला हिस्सा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे तीनों लोग उसी में दब गए। तीनों के गाड़ी में ही दबे रहने से चालक की मौत मौके पर हो गई। अन्य दो लोगों की मौत काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था मे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। मौके पर पहुची गुठनी पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा ।घटना की जानकारी सबसे पहले श्रीकलपुर चेकपोस्ट के गार्डो को हुयी जो थोड़ी ही दूरी पर वाहन जांच कर रहे थे.दो वाहनो के भीषण टक्कर की आवाज सुन पुलिकर्मी मौके पर पहुचें और एम्बुलेंस बुलाया । मौके पर पहुचीं गुठनी पुलिस ने दूसरे ट्रक में रस्सा बांध कर डीसीएम के चिपके हिस्से को खिंचकर कर घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.