Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह हैं गोरखपुर के हाईटेक चोर, गूगल मैप से ढूंढते थे मंदिर- चुराते थे घंटा

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2022 08:05 AM (IST)

    गोरखपुर में चोरों ने चोरी का हाईटेक तरीका इजाज किया था। चोर गूगल मैप से अपने आसपास के मंदिरों का पता लगाते थे और उस मंदिर में रात को जाकर उसका घंटा चु ...और पढ़ें

    Hero Image
    गोरखपुर में पुलिस मंदिर से घंटा चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सहजनवां थाना पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो गूगल गैप के जरिये मंदिर ढूंढते थे और वहां से घंटा चुराते थे। इस गिरोह के सदस्य बहुत पढ़े-लिखे तो नहीं हैं, लेकिन तकनीक का प्रयोग करके यह मंदिरों के कीमती घंटे चुराकर उसे पड़ोसी जिले में बेचते थे। पुलिस को आरोपितों के पास से मंदिरों से चुराए गए आठ घंटे भी मिले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपितों के पास से सहजनवां पुलिस को मिले हैं आठ कीमती घंटे

    सहजनवां के पाली ब्लाक के माडर गांव के पास जय मां चड़वानी मंदिर पर शनिवार की देर रात कुछ चोर पहुंचे और चोरों ने मंदिर से आठ घंटे काट लिए। घंटा लेकर वह बाहर निकले तो सड़क पर गश्त करे पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों के पास से आठ घंटा, रिंच, लोहे का सब्बल बरामद हुआ है। इनकी पहचान बृजेश कुमार, धर्मवीर निवासी तामेश्वरनाथ थाना खलीलाबाद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। इनके साथ दो किशोर भी पकड़े गए हैं।

    40 किलो का एक घंटा

    पुलिस ने बताया कि ये सभी चोर सिर्फ मंदिरों को ही निशाना बनाते थे। चोरी के लिए गांव के बाहर के मंदिर को चुनते थे। मंदिर की जानकारी वह गूगल मैप के जरिये लेते थे। मंदिर की खोज पूरी होने के बाद यह उसकी रेकी करते थे और फिर सभी उपकरणों के साथ मंदिर में घुसकर चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि इन चोरों के पास से आठ घंटे मिले हैं। इसमें एक-एक घंटा 40 किलो का है। शेष घंटे सात-सात किलो के हैं।

    संतकबीर नगर में बेचते हैं चोरी के घंटे

    आरोपितों के पास से चोरी के आठ घंटे बरामद हुए हैं। यह उसी मंदिर को निशाना बनाते थे, जहां बड़े घंटे लगे हो। यह चोरी के घंटे को संतकबीरनगर में एक व्यक्ति को बेचते हैं। जल्द ही वह भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। - मनोज कुमार अवस्थी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी।