Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर-घर लगाया झंडा, धूमधाम से भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस Gorakhpur News

    By Rahul SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 06 Apr 2021 08:31 PM (IST)

    भाजपा नेताओं ने स्थापना दिवस मनाया। बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीव चौरसिया समेत पदाधिकारियोें ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया।

    Hero Image
    स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आनलाइन संबोधन को बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर देखते भाजपा के कार्यकर्ता। जागरण

    गोरखपुर, जेएनएन : भाजपा नेताओं ने पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय पार्टी कार्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा चिरंजीव चौरसिया समेत पदाधिकारियोें ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी के माध्यम से सभी नेताओं ने सुना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्‍यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा के लिए व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। उन्होंने वंशवाद और परिवारवाद पर चोट करते हुए कहा की भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपना व्यवहार सरल रखने और सेवा कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, सह कार्यालय प्रभारी पंकज जायसवाल, पवन चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    इस अवसर पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी ने बताया कि भाजपा का स्थापना दिवस हर बूथ पर समारोह पूर्वक मनाया गया है। यहां केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मेधावी छात्र सम्मानित किए गए। इस तरह का कार्यक्रम गोरखपुर क्षेत्र में कुल 286 मंडल और करीब 21000 बूथों पर संपन्न हुआ। हर बूथ के अध्यक्ष के अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। पार्टी के नेताओं ने भी अपने आवास पर झंडा लगाकर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर झंडा लगाकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा का इजहार किया।

    बूथों पर चलाया गया स्‍वच्‍छता अभियान

    पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और पालीथिन इस्तेमाल न करने का संकल्प लिया गया। साथ ही पार्टी की महानगर टीम ने स्वच्छता अभियान और पालीथिन इस्तेमाल न किए जाने के अभियान को लेकर जनसंपर्क किया। नेतृत्व करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। ऐसे में इस दल में कार्यकर्ता खुद को सर्वाधिक सम्मानित महसूस करते हैं। कार्यकर्ताओं के चलते ही यह दल आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने अपने आवास पर झंडा फहराते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन और वंदन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने वार्ड नंबर-65 मिर्जापुर में स्थापना दिवस मनाया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी, जितेंद्र चौधरी जीतू, महापौर सीताराम जायसवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, देवेश श्रीवास्तव, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, महानगर अध्यक्ष पवन यादव आदि ने अपने-अपने बूथ पर स्थापना दिवस मनाया और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, डा. विमलेश पासवान, संत प्रसाद आदि ने भी अपने अपने-अपने बूथ पर स्थापना दिवस मनाया। वहीं स्थापना दिवस के मौके पर हुमायूंपुर उत्तरी में बूथ नंबर 267 पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सेक्टर संयोजक दर्शन लाल श्रीवास्तव एवं अमित कुमार रावत, वार्ड अध्यक्ष अजय कुमार, पार्षद राधेश्याम रावत, पूर्व पार्षद व महानगर मंत्री रंजुला रावत व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।