Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाटे में बंद हो गए जिले के सिनेमाहाल, लाइसेंस के बाद भी नहीं खुला विजय टाकीज का ताला

    By Navneet Prakash TripathiEdited By:
    Updated: Tue, 07 Sep 2021 11:15 AM (IST)

    सिनेमाहाल उद्योग पूरी तरह से घाटे में चल रहा है। घाटे की वजह से देवरिया में जिले में अधिकतर सिनेमाहाल बंद हो चुके हैं। कोरोना काल ने इस उद्योग की कमर तोड ही तोड दी है। लाइसेंस होने के बाद भी कई सिनेमाहाल नहीं खुल रहे हैं।

    Hero Image
    देवरिया में विजय टाकिज के गेट पर लटकता ताला। जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। डिजिटल ने मनोरंजन की दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिया। इसकी सबसे बढी मार सिनेमा उद्याेग पर पडी है। यह उद्योग वैसे ही घाटे की मार झेल रहा था। घाटे की वजह से देवरिया जिले में एक-एक कर सभी सिनेमा हाल बंद होते गए। एकमात्र सिनेमाघर विजय टाकीज अंतिम सांसें गिर रहा है। दर्शकों को खींच पाने में नाकाम साबित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्गापूजा में विजय टाकिज को चलाने की तैयारी

    शहर के गरुणपार में स्थित विजय टाकीज कोरोना संक्रमण काल में नवंबर 2020 से मार्च 2021 तक चला था। उस अवधि में महज 10 से 30 लोग ही फिल्में देखने पहुंचते थे। पुरानी फिल्में लगी होने से लोग देखने नहीं आए। घाटे की वजह से इसे बंद कर दिया गया। विजय टाकीज के प्रबंधक जगदीश तिवारी बताते हैं कि वाणिज्यकर विभाग से सितंबर तक का आनलाइन लाइसेंस मिला है। सिनेमा हाल संचालित करने की अनुमति शासन से भले ही मिल गई है, लेकिन इन दिनों कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई। इससे ग्राहकों के सिनेमा हाल तक आने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही थी। इसलिए अभी बंद रखा गया है। अक्टूबर में लाइसेंस लिया जाएगा। दुर्गा पूजा के अवसर पर नई फिल्में रिलीज होने की उम्मीद है। सात अक्टूबर से सिनेमाहाल संचालित किया जाएगा।

    इन सिनेमाहाल में लटक गए ताले

    जिला मुख्यालय पर कभी चार सिनेमाघर मनोरंजन के लिए जाने जाते थे। इनमें लक्ष्मी टाकीज 1998 व अमर ज्योति 2008 से बंद है। शहर का सूरज टाकीज ध्वस्त कर दिया गया। गौरीबाजार में कृष्णा टाकीज, सलेमपुर में मेनका, रुद्रपुर का मनोदेव व कुंवर टाकीज, शर्मा टाकीज एक-एक कर बंद हो गए। पथरदेवा में सुनील टाकीज की लाइसेंस अवधि मार्च 22 में खत्म हो जाएगा लेकिन टाकीज बंद चल रही है। भटनी में दुर्गा टाकीज 2012 में बंद हो गया। 2013-14 में यह सिनेमाहाल बिक गया। 2016 में कृष्णा टाकीज के नाम से इसे चालू किया गया, बरहज का शिवा टाकीज 2008 व अयोध्या टाकीज 2010 से बंद है। गौरीबाजार का कुंवर टाकीज 2008, भाटपाररानी का कन्हैया टाकीज 2005 व प्रतापपुर रामपुर का अंबे टाकीज 2010 से बंद है। लार के राधा चित्र मंदिर में 2014 से ताला लटका है।

    घाटे की वजह से बंद हो गए सिनेमाहाल

    प्रभारी वाणिज्‍य कर विभाग के प्रभारी कर निरीक्षक कमलाकांत भाष्‍कर बताते हैं कि घाटे की वजह से सिनेमा हाल बंद हो रहे हैं। विजय टाकीज के पास सितंबर तक लाइसेंस है, लेकिन घाटे की वजह से वह भी बंद चल रहा है।