Gorakhpur News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के बनोहिया गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार खुशबू नामक यह किशोरी रात को खाना खाने के बाद सोने गई थी और सुबह उसका शव कमरे में पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। खुशबू कक्षा पांच में पढ़ती थी और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।

जागरण संवाददाता, सहजनवां। पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत पुंडा के गांव बनोहिया में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। स्वजन आत्महत्या करने का दावा कर रहे है। पुलिस शव को कब्जे में जांच कर रही है।
सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुंडा के राजस्व गांव बनोहिया निवासी रोहित की 13 वर्षीय पुत्री खुशबू कक्षा पांच में पढ़ती थी। गुरुवार की रात खाने के बाद अकेले सोने चली गई।
सुबह नहीं उठने पर स्वजन आवाज लगाए तो कुछ नहीं बोली। दरवाजा खोल कर देखा तो शव फंदे के सहारे लटक रहा था। शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। मृतिका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।