Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला SSB जवान गिरफ्तार, एक साल से पुलिस कर रही थी तलाश

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Mon, 26 Jun 2023 09:43 AM (IST)

    11जून 2022 को किशोरी की शिकायत पर SSB जवान व बीएसएफ के जवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपितों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ हैवानियत की और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। गगहा पुलिस ने आरोपित एसएसबी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसका आरोपित बीएसएफ जवान गायब है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित एसएसबी का जवान। -जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने वाले एसएसबी जवान को गगहा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक वर्ष से पुलिस आरोपित जवान की तलाश कर रही थी। घटना में शामिल बीएसएफ के जवान की तलाश चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    11 जून, 2022 को किशोरी की शिकायत पर गगहा थाना पुलिस ने चवरिया के रहने वाले एसएसबी जवान गौतम विश्वकर्मा व उसके साथी बीएसएफ जवान अच्युतानंद पर सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न ,अपहरण व आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी का आरोप था कि गौतम ने अगवा करके अपने साथी संग दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। कुछ दिन पहले दुष्कर्म के वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसबी जवान फरार हो गया। सीओ बांसगांव प्रशाली गंगवार ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि गौतम विश्वकर्मा अपने घर आया है। थानाध्यक्ष गगहा सूरज सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपित की तलाश चल रही है।

    किशोरी से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

    घर में घुसकर किशोरी से छेड़खानी करने वाले जंगल बहादुर अली शेखपुरवा के सुहेल खान को चिलुआताल थाना पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जेएन शुक्ल ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया था। दोपहर बाद उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    महिला से दुष्कर्म, बेटी से प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

    महिला को बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले युवक ने विरोध पर उसे मारापीटा। घायल महिला दवा लेने बाहर गई तो घर में अकेली उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित भाग निकला। महिला की शिकायत पर मुरादाबाद के रहने वाले आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर राजघाट थाना पुलिस ने रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।

    मुरादाबाद के मूंढा पांडेय, अजमतनगर का मो. शाहरुख खान उर्फ रेहान छह माह से शहर में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। राजघाट क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। पड़ोस में रहने वाली महिला से उसकी जान पहचान हो गई। महिला ने राजघाट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति की अनुपस्थिति में घर में अकेला पाकर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में बदनाम करने की धमकी देकर मनमानी करने लगा। 22 जून की दोपहर में घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर लात-घूसे से मारापीटा।