Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Siddharthnagar Chunav Voting Percentage: सिद्धार्थनगर में 51.60 प्रतिशत पड़े वोट, मतदान के प्रति लोगों में दिखा उत्साह

    By Pragati ChandEdited By:
    Updated: Thu, 03 Mar 2022 08:35 PM (IST)

    Siddharthnagar Election 2022 Phase 6 Total Voting Percentage सिद्धार्थनगर जिले में मतदान के लिए सुबह से ही लोगों की लाइन लग गईं। यहां दिग्गज नेताओं के साथ ही आम लोगों ने भी लाइन में लगकर अपने मतों का इस्तेमाल किया किया।

    Hero Image
    यूपी चरण 6 चुनाव 2022: सिद्धार्थनगर जिले में शांतिपूर्वक हुआ मतदान।

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। सिद्धार्थनगर में विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान गुरुवार सुबह से शुरू हुआ। मतदान की गति सुबह तेज रही। वहीं दोपहर के बाद मतदाता घरों से बाहर निकलने में हिचकते रहे। इन सब के बीच जिले के पांच विधानसभा सीटों पर कुल 51.60 प्रतिशत मत पड़े। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि अभी मतदान प्रतिशत में बदलाव संभावित है। फाइनल रिपोर्ट देर रात मिलेगी। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कुछ बूथों पर इवीएम में खराबी के मामले आए, इन्हें भी निस्तारित किया गया। आयोग के वेबसाइड पर कुछ शिकायत हुई थी, सभी को समय से निस्तारित किया गया। मतदान में युवा, महिला, पुरुष, बुजुर्ग व दिव्यांग सभी ने प्रतिभाग किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जज्बे से हारी उम्र की लाचारी

    लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी के लिए उम्र कोई बंधन नहीं यही होती। गुरुवार को विधानसभा चुनाव में ऐसी ही नजारा इटवा के बूथों पर दिखाई दिया। जहां 80 से लेकर 100 पार हो चुके मतदाताओं ने अपने जज्बे को दिखाते हुए बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें एक ऐसी बुजुर्ग महिला जिनकी आयु पूरे 110 वर्ष हो चुकी है, वह न केवल बूथ पर पहुंची, बल्कि मतदान के समय किसी का सहारा नहीं लिया और खुद ही वोट डाला। यहां जज्बे से उम्र की लाचारी हार सी गई। ये महिला सबसे बुजुर्ग मतदाता बताई गई। कोई स्वजन तो कोई डंडे के सहारे बूथ पर जाकर वोट किया।

    बिस्कोहर बूथ पर 110 साल की श्यामकली बूथ तक पहुंचने के लिए वाहन का सहारा तो लिया लेकिन फिर अपनी पोती के साथ जाकर मतदान किया। बूथ संख्या 18 पर 98 वर्षीय तेजमती ने वोट डाला। गागापुर में 82 साल की झब्बर देवी डंडा और स्वजन के कंधों के सहारे बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बिस्कोहर में 80 वर्षीय दिव्यांग आदर्श देवी अपनी बहू की मदद से बूथ पर पहुंची और मतदान किया। जबकि अहिरौली पड़री में 92 वर्षीय पूर्व प्रधान राम रत्न गिरी ने वोट डाला। लोकतंत्र मेले में इनकी भागीदारी ने ये साबित कर दिया कि जज्बे के आगे आयु कोई बंधन नहीं हो सकती है।

    comedy show banner