Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोस्ती, नशा और गैंगरेप... गोरखपुर में पार्टी का झांसा देकर नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, होटल से 2 किशोरी बरामद

    Updated: Wed, 15 Jan 2025 08:32 AM (IST)

    Gorakhpur Rape Case गोरखपुर में एक होटल मालिक और हुक्का बार संचालक को नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लड़कियों को नौकरी और पार्टी का झांसा देकर पहले दोस्ती करते थे फिर नशे का आदी बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    गोरखपुर में पार्टी का झांसा देकर नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होटल मालिक और हुक्का बार संचालक नाबालिग लड़कियों को नौकरी और पार्टी का झांसा देकर पहले दोस्ती करते, फिर नशे का आदी बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। शाहपुर और रामगढ़ताल थाना पुलिस ने इस खेल का भंडाफोड़ करते हुए होटल मालिक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और उनके दो साथियों निखिल गौड़ व आदित्य मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन सभी पर रामगढ़ताल में एक और शाहपुर थाने में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का दो मुदकमा दर्ज हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घिनौना खेल नाबालिग लड़कियों को नौकरी और पार्टी का लालच देकर शुरू होता था। रामगढ़ताल इलाके में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी के साथ भी यही हुआ। 31 दिसंबर को उसकी सहेलियां उसे घर से स्कूटी पर ले गईं। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परेशान मां ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

    किशोरी को शारिरीक किया गया प्रताड़ित

    पुलिस ने किशोरी को बरामद किया तो कहानी सामने आई। किशोरी ने बताया कि उसे गीता वाटिका के सामने स्थित एक हुक्का बार में ले जाया गया था। वहां होटल मालिक अनुराग सिंह, हुक्का बार संचालक अनिरुद्ध ओझा और उनके साथियों निखिल गौड़ व आदित्य मौर्या ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

    पुलिस ने हुक्का बार में छापा डाला

    पुलिस ने हुक्का बार में छापा डाला तो शाहपुर क्षेत्र में रहने वाले दो किशोरी मिलीं जिसमें एक देवरिया की थी, इन्होंने पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी दी। एक ने बताया कि उसे होटल में वेटर की नौकरी दी गई थी। नौकरी देने के बाद आरोपितों ने उससे पहले दोस्ती की फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे मानसिक और भावनात्मक रूप से भी वह परेशान करते थे। दूसरे ने भी यही बात दोहराई।

    मामला सामने आते ही शाहपुर और रामगढ़ताल थाना पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। सोमवार रात चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

    यहां के रहने वाले हैं आरोपित

    असुरन स्थित जेनिस बाटल होटल व रेस्टोरेंट का मालिक अनुराग शाहपुर के गीता वाटिका के पास रहता है। हुक्का बार का संचालक अनिरुद्ध ओझा झंगहा के जोलहाबारी इनका साथी निखिल गौड़ देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित जनहता गांव व आदित्य मौर्य पादरी बाजार के जंगल हकीम नंबर एक गांव का रहने वाला है।

    एसपी सिटी, अभिनव त्यागी ने बताया

    पीड़ित लड़कियों के स्वजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर होटल मालिक, हुक्का बार संचालक समेत चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

    इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, नाथपंथ की परंपरा के अनुसार किया पूजन