Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संजय निषाद ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, बोले- बिहार के राजभर साबित होंगे नीतीश

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:21 PM (IST)

    Bihar latest political situation बिहार की ताजा राजनीतिक स्थिति पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ...और पढ़ें

    Hero Image
    निषाद पार्टी के रार्ष्टीय अध्यक्ष संजय निषाद। - फाइल फोटो

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। उप्र के मत्स्य मंत्री व निषाद पार्टी प्रमुख डा.संजय निषाद ने कहा कि बिहार में भाजपा का साथ छोड़ना नीतिश कुमार को महंगा पड़ेगा। वह बिहार के राजभर साबित हाेंगे। उप्र में ओम प्रकाश राजभर भाजपा का साथ तो छोड़ दिए थे, लेकिन आज उन्हें अपने फैसले पर अफसोस हो रहा है। संजय निषाद ने कहा कि राजभर की तरह नीतीश कुमार को भी भाजपा में वापस आना पड़ेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोले - मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा, मिलेगा न्याय

    मत्स्य मंत्री गोरखपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। न्यायालय से वारंट जारी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और 10 अगस्त को गोरखपुर न्यायालय में उपस्थित होकर मैं मजबूती से अपना पक्ष रखूंगा। उन्होंने कहा कि 7 जून 2015 में कसरवल की लड़ाई में मैंने अपना एक भाई खो दिया। समाज के हक के लिए किए गए इस आंदोलन में तत्कालीन सपा सरकार ने उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे कायम कराए। लाठियां खाई, जेल गया। फिर भी अपने समुदाय की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटा। अपने लोगों के दम पर लगातार आगे बढ़ता गया। मेरे उपर जो भी मुकदमे हैं वह सभी राजनीतिक हैं। इनकी वापसी के लिए मैं मुख्यमंत्री से मिल चुका है। उन्होंने मुझे आश्वास्त भी किया है। जल्द ही सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

    लड़ते रहेंगे अपने समुदाय की लड़ाई

    डा. निषाद ने कहा कि पहले हम सड़क पर अपने समुदाय की लड़ाई लड़ते थे। अब विधानसभा से लेकर संसद तक अपने समुदाय की वकालत कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मत्स्य मंत्रालय को अलग कर मछुआ समुदाय के कल्याण के लिए 20 हजार करोड़ का बजट दिया है। उत्तर प्रदेश में भी केंद्र सरकार ने इस साल 250 करोड़ का बजट देने के साथ-साथ मछुआ समुदाय के लिए निश्शुल्क दुर्घटना बीमा लागू है।

    निषाद समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है यूपी सरकार

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने निषाद समाज के उत्थान के लिए करोड़ों रुपये का निषादराज बोट योजना तथा मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना लागू किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मछुआ कल्याण कोष की स्थापना के लिए 25 करोड़ का बजट दिया। साथ ही प्रयागराज श्रृंगवेरपुरधाम में महाराज गुह्यराज निषाद के किले को पर्यटन घोषित कर भगवान श्रीराम व निषादराज गले मिलते मूर्ति स्थापित करने के लिए भी बजट दिया है।