विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी कैबिनेट के शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2022 09:08 PM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2022 09:08 AM (IST)

RSS chief Mohan Bhagwat राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को गोरखपुर पहुंच गए। मोहन भागवत चार ...और पढ़ें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत। - फाइल फोटो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत चार दिन के गोरखपुर प्रवास पर शनिवार की शाम चार बजे गोरखपुर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने भागवत से मुलाकात की। संघ प्रमुख 20 से 22 मार्च तक होने वाली  संघ की गोरक्ष प्रांत की तीन दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह संघ के गोरक्ष प्रांत  स्वयंसेवकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे और उन्हें आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश देंगे। गोरखपुर पहुंचे मोहन भागवत का संघ के स्वयंसेवकों ने सादगी के साथ स्वागत किया।

माधव धाम पहुंच कर भागवत से मिले योगी

प्रांत कार्यालय माधव धाम पर संघ प्रमुख गोरखपुर प्रवास कर रहे संघ प्रमुख के गोरखपुर पहुंचने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे और उनसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। प्रवास के दौरान होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रांत प्रचार प्रमुख उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पूरे देश मे नियमित रूप संघ प्रमुख का प्रवास होता रहता है, इसी क्रम में गोरक्ष प्रांत में भी उनका प्रवास हो रहा है। तीन तक चलने वाले बैठक कार्यक्रम में वह कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

20 से 22 मार्च तक होने वाले तीन दिनी प्रांत बैठकों में लेंगे हिस्सा

वह 20 व 21 मार्च को मोहन भागवत संघ की संगठन श्रेणी व जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे, जिसमे प्रान्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। अंतिम दिन 22 मार्च की शाम होने वाला कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा, जिसमें संघ परिवार के साथ साथ विचार परिवार के कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। इस दौरान उन्हें संघ प्रमुख का प्रबोधन प्राप्त होगा।

पांचवीं बार गोरखपुर आए संघ प्रमुख भागवत

संघ प्रमुख के तौर पर मोहन भागवत का गोरखपुर में यह पांचवां प्रवास होगा। पहली बार वह कार्यकारी मंडल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर आए थे, जिसमें देश भर के संघ के पदाधिकारी गोरखपुर में जुटे थे। दूसरी, तीसरी और चौथी बार वह गोरख प्रांत की बैठक के लिए गोरखपुर आए थे।

दूसरी बैठक सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में, तीसरा बैठक संस्कृति पब्लिक स्कूल में और चौथी बैठक दो वर्ष पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर बिलंदपुर खत्ता में हुई थी। चौथे प्रवास के दौरान उन्होंने स्कूल के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में झंडारोहण किया था।