Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर, चार पहिया वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटा-बहू समेत तीन लोग गंभीर

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sun, 21 May 2023 08:32 AM (IST)

    घटना लंगड़ी गुलरिहा में हुई। यहां सड़क पार करते समय मासूम समेच चार लोग तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद वाहन चेक कर रहे पुलिसकर्मियों के भागने से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

    Hero Image
    बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाजरत घायल भरथरी और सोनी। -जागरण

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पार कर रही महिला उसके बेटा-बहू व पोती को रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। बेटा-बहू व पोती की स्थिति गंभीर है। चौराहे पर वाहन चेक कर रहे पुलिसकर्मी हादसे के बाद भाग निकले। इससे नाराज गांव के लोगों ने गोरखपुर-महराजगंज हाईवे जाम करने के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबरन हटाने का प्रयास करने पर आक्रोशित लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। गुलरिहा थानेदार ने कार्रवाई का भरोसा देकर 40 मिनट बाद जाम खत्म कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है पूरा मामला

    लंगड़ी गुलरिहा निवासी अशर्फी देवी बेटे भरथरी, बहू सोनी व दो वर्षीय पोती साक्षी के साथ शनिवार शाम सड़क के उस पार मकान बनवाकर रहने वाली बड़ी बहू के घर गई थी। रात आठ बजे चारों सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान महराजगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने चारों को चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने से अशर्फी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। भरथरी एवं पत्नी सोनी व पोती साक्षी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि सीसी कैमरा फुटेज की मदद से दुर्घटना में शामिल वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

    कालेसर के पास ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर गीडा थाना पुलिस को सिपुर्द कर दिया। संतकबीर नगर जिले के मेंहदावल, घुरापाली निवासी संजय तिवारी शनिवार की सुबह गोरखपुर गए थे। दोपहर में लौटते समय कालेसर जीरो प्वाइंट के पास ट्रक की चपेट में आ गए। संजय ने हेलमेट लगाया था।