विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखधाम मंदिर में राधा नाम सुन झूमने लगे रवि किशन, CM योगी का रिएक्शन हुआ VIRAL

Published: Sun, 17 Aug 2025 11:22 AM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2025 11:37 AM (IST)

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने राधे-राधे और ...और पढ़ें

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जमकर झूमे सांसद रवि किशन। वीडियो ग्रैब
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जमकर झूमे सांसद रवि किशन। वीडियो ग्रैब

 डिजिटल डेस्क, जागरण, गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला। यहां सांसद रवि किशन ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने जमकर झूमे। रवि किशन ने 'राधे-राधे' और 'अच्युतम केशवम' जैसे भजन गाए और फिर थिरकने लगे। उनका ये डांस देखकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मुस्कुरा उठे और उन्होंने ताली बजाकर रवि किशन का हौसला बढ़ाया। सांसद रवि किशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जन्माष्टमी का पर्व परंपरागत रूप से मनाने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर आगमन की नियमित पूजा-अर्चना के बाद वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार पहुंचे, जहां श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा था। समूचे सभागार में बड़ी संख्या में श्रीकृष्ण का बालरूप धरे बच्चे घूम रहे थे। उनके साथ आए लोग भजनों पर झूम रहे थे।

रात 12 बजते ही ''''नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की'''' और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा’ की मंगल धुन और और घंट-घड़ियाल की गूंज से मंदिर परिसर गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से जन्माष्टमी की पूजा-अर्चना की।

उसके बाद बाल कृष्ण को गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए और पालने में सुलाकर उन्हें झुलाने लगे। यह देख लोग श्रद्धा भाव से आह्लादित हो गए और जय श्रीकृष्ण का जयकारा लगाने लगे। श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से आए महंत संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।