विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे बोर्ड का बड़ा एक्शन: बिना पात्रता के राशन ले रहे 1.82 लाख कर्मचारी, अब होगा सत्यापन

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:46 AM (GMT+05:30)

रेलवे बोर्ड ने 1.82 लाख से अधिक रेलकर्मियों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन लेने पर सत्यापन ...और पढ़ें

रेलवे बोर्ड। जागरण

रेलवे बोर्ड। जागरण

HighLights

  1. 1.82 लाख से अधिक रेलकर्मी ले रहे हैं NFSA राशन।

  2. रेलवे बोर्ड ने सत्यापन और घोषणा-पत्र का दिया निर्देश।

  3. सरकारी कर्मचारी NFSA लाभ के पात्र नहीं, कार्ड करें समर्पित।

प्रेम नारायण द्विवेदी, गोरखपुर। रेलवे कर्मचारी भी राशन (चावल और गेहूं आदि) ले रहे हैं। भारतीय रेलवे स्तर पर ऐसे 1,82,283 सेवा में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों की पहचान की गई है, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राशन कार्ड धारक हैं।

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में, पूर्वोत्तर रेलवे समेत सभी क्षेत्रीय रेलवे व उत्पादन इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे एक नमूना परीक्षण (सैंपल टेस्ट चेक) कर यह सुनिश्चित करें कि क्या उनके कर्मचारियों या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा एनएफएसए के अंतर्गत कोई लाभ/सब्सिडी प्राप्त की गई है अथवा नहीं।

यदि कोई लाभ प्राप्त नहीं किया गया है, तो इस आशय का एक घोषणा-पत्र संबंधित कर्मचारी से प्राप्त किया जा सकता है। नियमों के अनुसार, सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वायत्त निकायों एवं स्थानीय निकायों में कार्यरत कर्मचारी किसी भी प्रकार के लाभ के लिए पात्र नहीं हैं।

रेलवे बोर्ड के उप निदेशक- स्थापना (सामान्य) एसके राय ने 11 नवंबर, 2026 को पत्र लिखकर सभी जोन व उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश व सुझाव जारी किया है।

उप निदेशक का कहना है कि सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयां अपने कर्मचारियों को यह अवगत कराएं कि वे एनएफएसए के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लाभ व सब्सिडी का उपयोग न करें, क्योंकि वे इसके लिए पात्र नहीं हैं। साथ ही, कर्मचारियों को अपने नाम पर जारी एनएफएसए राशन कार्ड स्वेच्छा से समर्पित (सरेंडर) करने की सलाह दी जाती है।

क्षेत्रीय रेलवे व उत्पादन इकाइयां एक नमूना परीक्षण (सैंपल टेस्ट चेक) कर यह सुनिश्चित करें कि क्या उनके कर्मचारियों या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा एनएफएसए के अंतर्गत कोई लाभ या सब्सिडी प्राप्त की गई है अथवा नहीं। यदि कोई लाभ प्राप्त नहीं किया गया है, तो इस आशय का एक घोषणा-पत्र संबंधित कर्मचारी से प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के चुनावी रण में जुड़े नए वोटर, SIR में बढ़े 49962 मतदाता


दो तरह के बनते हैं राशन कार्ड

  • अंत्योदय- सबसे गरीब परिवार, गुलाबी कार्ड पात्रता : परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो। वार्षिक आय 2 लाख से कम हो।
  • पात्र गृहस्थी - गरीब लेकिन अंत्योदय से ऊपर वाला पररिवार, नीला व सफेद कार्ड पात्रता : गांव में परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम व शहर में 3 लाख से कम हो।

यह भी पढ़ें- जनता से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी, 19 नवंबर को गोरखपुर में सजेगी जनचौपाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।