विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के चुनावी रण में जुड़े नए वोटर, SIR में बढ़े 49962 मतदाता

Published: Sun, 15 Nov 2026 10:18 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में 49,962 नए मतदाता जुड़ गए हैं, जिससे कुल संख्या 32,95,303 ...और पढ़ें

एसएसआर में 17 नवंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची। जागरण

एसएसआर में 17 नवंबर को प्रकाशित होगी मतदाता सूची। जागरण

HighLights

  1. गोरखपुर जिले में 49,962 नए मतदाता सूची में शामिल हुए।

  2. 17 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा।

  3. दावे-आपत्तियों के बाद 4 जनवरी को अंतिम सूची जारी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधान सभा निर्वाचन में एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के अंतर्गत चार अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद जिले में 49,962 मतदाता बढ़ गए हैं। अब विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में 17 नवंबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसके आधार पर दावे-आपत्तियों के अनुसार पात्रों के नाम जोड़े जाएंगे। जबकि सूची में मृतक, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे।

मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिन-रात एक कर दिया है। शनिवार को अवकाश के बावजूद भी सुबह से रात तक रिपोर्ट तैयार करने और भारत निर्वाचन आयोग को भेजने की प्रक्रिया जारी रही। जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची को ड्राफ्ट के लिए तैयार किया गया है।

मतदाता सूची डाउनलोड की जा रही है, जिसकी एक-एक प्रति 17 नवंबर को सभी विधानसभा के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही जिला निर्चाचन कार्यालय, ईआरओ, बीएलओ को एक-एक प्रति दी जाएगी। इसके अलावा आनलाइन माध्यम से मतदाता सूची अपलोड की जाएगी।

दो दिन बाद शुरू होगा दावे-आपत्तियों का दौर
मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होने के बाद दावे-आपत्तियों का दौर शुरू होगा, जिसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। एसआइआर की अंतिम मतदाता सूची में 32,45,441 मतदाता थे, जबकि वर्तमान में 32,95, 303 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें- जनता से सीधा संवाद करेंगे सीएम योगी, 19 नवंबर को गोरखपुर में सजेगी जनचौपाल

सात माह में जिले में नए मतदाता जोड़ने के लिए भरे गए फार्म-6 एवं नाम काटने के लिए फार्म-7 के निस्तारण के बाद 49,962 मतदाता बढ़ गए हैं। सभी नौ विधान सभा क्षेत्रों में 17,93,315 पुरुष एवं 15,01,804 महिला मतदाता हैं। अब छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ हेड कांस्टेबल दिलीप चौहान का निधन, गोरखपुर पहुंचा पार्थिव शरीर



एसएसआर के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। सभी विधान सभा में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, ईआरओ एवं बीएलओ को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। ड्राफ्ट के आंकड़ों के आधार पर दावें-आपत्तियां ली जाएंगी।

-

- जय प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।