विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइपिंग में फेल होने पर भी रेलकर्मियों की नहीं जाएगी नौकरी, रेलवे क्लर्कों के लिए 2017 के नियम लागू

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:04 AM (IST)

रेलवे बोर्ड ने स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे से नियुक्त लिपिक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है। अब दो साल में टंकण दक्षता हासिल न करने पर उनकी सेवा समाप्त नहीं की जाएगी, बल्कि 2017 के दिशानिर्देशों के अनुसार कार्रवाई होगी।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. टंकण दक्षता हासिल न करने पर सेवा समाप्ति खत्म।

  2. स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे के लिपिकों को मिली राहत।

  3. रेलवे बोर्ड ने 2017 के दिशानिर्देश लागू किए।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे में स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे के तहत भर्ती लिपिक पदों पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। निर्धारित दो वर्ष की अवधि में टंकण दक्षता (टाइपिंग प्रोफिशिएंसी) हासिल नहीं कर पाने पर अब उनकी सेवाएं तत्काल समाप्त नहीं की जाएंगी।

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में पूर्व के निर्देशों में संशोधन करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे कर्मचारियों के मामलों का निस्तारण वर्ष 2017 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। उन्हें पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। नई व्यवस्था से स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे से नियुक्त उन लिपिक कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जिनकी नौकरी पर टंकण दक्षता की अनिवार्यता को लेकर संकट बना हुआ था।

रेलवे बोर्ड ने 11 नवंबर, 2026 को जारी आदेश के माध्यम से मास्टर सर्कुलर में संशोधन किया है। यह आदेश सभी क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधक (कार्मिक) को भेजा गया है। दरअसल, मास्टर सर्कुलर में प्रविधान था कि स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे के तहत लिपिक श्रेणी में नियुक्त ऐसे कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी, जो नियुक्ति की तिथि से दो वर्ष के भीतर निर्धारित टंकण दक्षता हासिल नहीं कर पाते हैं।

यह प्रावधान रेलवे बोर्ड के 21 सितंबर, 2015 के आदेश के आधार पर शामिल किया गया था। हालांकि, इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 16 जनवरी 2017 को अलग से दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें स्काउट्स एवं गाइड्स कोटे से भर्ती कर्मचारियों के लिए टंकण परीक्षा से छूट और वेतनवृद्धि जारी रखने जैसे मामलों में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के 29 सितंबर 1992 के कार्यालय ज्ञापन के प्रावधानों को आवश्यक संशोधनों के साथ अपनाया गया था। अब बोर्ड ने अब स्पष्ट किया है कि मास्टर सर्कुलर संख्या-7 पूर्व में जारी आदेशों का संकलन मात्र है।

यह भी पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर में सिर्फ एक बार आईं मां सावित्री देवी, 'अजय' से 'योगी' और 'सीएम' बने बेटे की नई पारी पर गर्व से भर उठा था मन

इसके पैरा 2 (xi) में शामिल प्रावधान बाद में जारी वर्ष 2017 के निर्देशों को प्रतिबिंबित नहीं करते थे। इसलिए दो वर्ष में टाइपिंग दक्षता हासिल नहीं करने पर सेवा समाप्त करने का प्रविधान लागू नहीं होगा। संबंधित कर्मचारियों के मामलों में वर्ष 2017 के आदेश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर बालिका हत्याकांड: VIP मूवमेंट से टली सुनवाई, आज होगी दारोगा की गवाही

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।