विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर बालिका हत्याकांड: VIP मूवमेंट से टली सुनवाई, आज होगी दारोगा की गवाही

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:24 AM (GMT+05:30)

गोरखपुर बालिका अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई वीआईपी मूवमेंट के कारण टल गई, जिससे दारोगा की गवाही नहीं हो सकी। फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने आरोपित कांस्टेबल अभिषेक यादव के मामले में अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर 2026 की तारीख तय की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर बालिका हत्याकांड की सुनवाई वीआईपी मूवमेंट से टली।

  2. दारोगा की गवाही न होने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।

  3. फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने अगली तारीख 21 नवंबर 2026 दी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिला अस्पताल से बालिका के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में शुक्रवार को वीआइपी मूवमेंट के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। दारोगा के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से गवाही की प्रक्रिया टल गई।

फास्ट ट्रैक पाक्सो कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 नवंबर 2026 की तिथि निर्धारित की है। मामले में डायल 112 में तैनात रहे आरोपित कांस्टेबल अभिषेक यादव के विरुद्ध मुकदमे का विचारण चल रहा है। अब तक 11 गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है।

घटना 28 जुलाई 2026 की रात की है। बालिका अपनी बड़ी बहन को भोजन देने जिला अस्पताल गई थी। आरोप है कि इसी दौरान डायल 112 में तैनात गाजीपुर निवासी कांस्टेबल अभिषेक यादव उसे अपने साथ ले गया। आरोपित पर बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव रोहिन नदी के किनारे फेंकने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत, महावत समेत दो गंभीर

30 जुलाई को बालिका का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपित की पहचान की। 31 जुलाई को अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। 12 अगस्त को आरोपित के विरुद्ध आरोप तय किए गए थे। इसके बाद से मुकदमे में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो में किशोर की मौत का मामला हत्या में बदला, 5 भेजे गए जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।