गोरखपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत, महावत समेत दो गंभीर
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महावत और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद लगी ग्रामीणों के भीड़। जागरण
HighLights
गोरखपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से हाथी की मौत।
हादसे में महावत और एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल।
बेलीपार थाना क्षेत्र के हाटा में हुई यह घटना।
संवाद सूत्र,बेलीपार, (गोरखपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर बेलीपार थाना क्षेत्र के हाटा स्थित ईंट-भट्ठे के सामने शनिवार सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक हाथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महावत समेत दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के छपिया निवासी हरीश सिंह का हाथी का महावत जाफर अंसारी बेलीपार थाना क्षेत्र के सेवई बाजार का निवासी है। वह हाथी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव अपने एक सहयोगी के साथ लौट रहा था।

इसी दौरान हाटा (डवरपार) के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने हाथी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाथी की तत्काल मौत हो गई। हादसे में सेवई गांव निवासी महावत जाफर अंसारी (20) पुत्र राजू अंसारी और उसकी सहयोगी फैयाज अंसारी (15) पुत्र जियाऊ अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो में किशोर की मौत का मामला हत्या में बदला, 5 भेजे गए जेल
सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।