Agnipath Protest: युवा आंदोलन के चलते ठहर गईं ट्रेनें, 51 निरस्त- स्टेशनों पर फंसे रहे हजारों यात्री
Train Cancelled In North Eastern Railway अग्निपथ योजना को लेकर युवा आंदोलन के चलते ट्रेनों के संचालन पर काफी प्रभाव पड़ा। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे रूट की 51 ट्रेनें निरस्त रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गोरखपुर, जेएनएन। Agneepath Protest Train Cancelled: युवा आंदोलन के चलते दूसरे दिन शुक्रवार को भी ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों का संचालन लगभग ठहर सा गया। जो गाड़ियां जहां थीं वहीं रुक गईं। पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलने वाली 51 ट्रेनें निरस्त हो गईं। गोरखपुर में वैशाली सहित दर्जनों ट्रेनों घंटों रुकी रहीं। देर रात तक हजारों यात्री स्टेशनों पर फंसे रहे। ट्रेनों के अचानक निरस्तीकरण और विलंबन से अफरातफरी मची रही। सैकड़ों यात्री घर वापस लौट गए। सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में युवा आंदोलित हैं। आंदोलन को देखते हुए गोरखपुर सहित आसपास के स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
निरस्त होने वाली ट्रेनें
1- 05446 वाराणसी सिटी-छपरा पैसेंजर
2- 05135 छपरा-औड़िहार पैसेंजर ट्रेन
3- 05169 बलिया-वाराणसी सिटी पैसेंजर
4- 05427 आजमगढ़-वाराणसी सिटी पैसेंजर
5- 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ पैसेंजर
6- 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग पैसेंजर
7- 05121 थावे-छपरा कचहरी पैसेंजर
8- 05445 छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर
9- 05440 थावे-मसरख पैसेंजर ट्रेन
10- 05441 मसरख- थावे पैसेंजर
11- 05170 वाराणसी सिटी-बलिया पैसेंजर
12- 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस पैसेंजर
13- 05165 थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन
14- 05166 कप्तानगंज-थावे पैसेंजर
15- 05428 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ पैसेंजर
16- 05148 वाराणसी सिटी-भटनी पैसेंजर ट्रेन
17- 05136 औड़िहार-छपरा पैसेंजर
18- 05124 छपरा कचहरी-थावे पैसेंजर
19- 05123 थावे-छपरा कचहरी पैसेंजर
20- 05151 भटनी-बरहज बाजार पैसेंजर
21- 05152 बरहज बाजार-भटनी पैसेंजर
22- 05431 सलेमपुर-बरहज बाजार पैसेंजर
23- 05432 बरहज बाजार-सलेमपुर पैसेंजर
24- 05143 औड़िहार-जौनपुर पैसेंजर
25- 05144 जौनपुर- औड़िहार पैसेंजर
26- 05155 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर
27- 05156 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर
28- 05450 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर
29- 05142 गोरखपुर-सीवान पैसेंजर
30- 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर
31- 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस
32- 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
33- 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
34- 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस
35- 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर
36- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
37- 15273 रक्सौल-आनन्दविहार टर्मिनस
38- 02563 सहरसा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी
39- 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस
40- 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
41- 05164 थावे-छपरा कचहरी पैसेंजर
42- 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस
43- 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस
44- 15126 पटना-बनारस एक्सप्रेस
45- 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस
46- 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
47- 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस
48- 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
49- 15232 गोंडिया-बरौनी एक्सप्रेस
50- 12353 हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस
51- 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस
रास्ते में रोक दी गई दस गाड़ियां
1- 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस मसरख में
2- 05096 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर पनियहवा में
3- 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस गोरखपुर में
4- 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस समस्तीपुर में
5- 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी समस्तीपुर में
6- 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी समस्तीपुर में
7- 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सिमरी बख्तियारपुर में
8- 12558 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कुमारबाग में
9- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस समस्तीपुर में
10- 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस इरोड में
विलंब से रवाना हुईं तीन गाड़ियां
1- 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस बरौनी से 300 मिनट
2- 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 450 मिनट
3- 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 200
ट्रेनों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार ट्रेनों की जानकारी के लिए रेलवे प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यात्री जारी नंबरों पर संबंधित ट्रेनों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
1- वाराणसी 0542-2550999
2- सीवान- 9026624251
3- छपरा- 9262399207
4- बलिया- 8303989210
5- मऊ- 8303983376
6- आजमगढ़- 8303984527
7- गाजीपुर सिटी - 8303986909
8- बनारस - 8303994245
9- गोरखपुर - 0551-2208169
10- लखनऊ- 9794846989
11- लखनऊ- 9794846979
12- बस्ती- 8957407587
13- कासगंज - 9389809493
14- इज्जतनगर- 0581-2518129
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।