विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की नई सुविधा: अब घर बैठे बुक करें पार्सल, सामान पहुंचेगा आपके दरवाजे तक

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:59 AM (IST)

रेलवे जल्द ही "रेल पार्सल एप-घर से घर तक" सेवा शुरू करेगा, जिससे ग्राहक घर बैठे मोबाइल एप या वेबसाइट ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. रेलवे ला रहा "रेल पार्सल एप-घर से घर तक" सेवा।

  2. घर बैठे मोबाइल एप से होगी पार्सल की बुकिंग।

  3. लॉजिस्टिक्स पार्टनर घर से सामान उठाकर पहुंचाएंगे गंतव्य।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे से पार्सल भेजने और मंगाने वालों को जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। अब सामान भेजने के लिए रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे मोबाइल एप या वेबसाइट के माध्यम से पार्सल की बुकिंग की जा सकेगी। लाजिस्टिक्स सर्विस पार्टनर (एलएसपी) सामान को घर से उठाकर गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रेलवे बोर्ड ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए 'रेल पार्सल एप-घर से घर तक' सेवा की नीति जारी कर दी है। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

रेलवे बोर्ड की ओर से 26 अक्टूबर, 2026 को जारी निर्देश के अनुसार, इस सेवा के लिए आइओएस और एंड्रायड मोबाइल एप के साथ वेबसाइट भी विकसित की जा रही है। इसके माध्यम से ग्राहक अपनी सुविधानुसार आनलाइन बुकिंग और डिजिटल भुगतान कर सकेंगे।

पार्सल परिवहन के साथ अन्य वैल्यू एडेड सेवाओं का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ग्राहकों को पार्सल रेलवे परिसर तक पहुंचाने और उससे जुड़ी कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रेलवे बोर्ड ने शुरुआती चरण में इस सुविधा को देश के आठ प्रमुख शहरों में लागू करने की योजना बनाई है। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में पतंजलि समेत चार ब्रांड के उत्पाद असुरक्षित, मिठाई की 25 से अधिक दुकानों पर एक साथ छापा

यहां व्यवस्था के सफल संचालन और परीक्षण के बाद इसके विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। नई व्यवस्था में लाजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर (एलएसपी) की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। ये कंपनियां ग्राहकों और रेलवे के बीच कड़ी का काम करेंगी। रेलवे जोन और मंडलों को इनके साथ समन्वय स्थापित कर सेवा के सुचारु संचालन में सहयोग करना होगा। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) इस व्यवस्था के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे। एप के विकास और तकनीकी एकीकरण की जिम्मेदारी सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) को दी गई है। क्रिस आवश्यक टेस्ट रन पूरे करेगा।

यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में घर को बनाया गोदाम, सहेज रहे मौत का सामान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।