Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi In Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सुनने गोरखपुर से प्रयागराज रवाना हुईं 2650 महिलाएं

    By Pradeep SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 21 Dec 2021 08:37 AM (IST)

    PM Narendra Modi visit to Prayagraj प्रयागराज जाने के लिए पहले करीब चार हजार महिलाओं का चयन किया गया था लेकिन बाद में 2650 महिलाओं का चयन किया गया। जो महिलाएं संगोष्ठी में भाग लेने रवाना गई हैं उनमें 600 महिलाएं बीसी सखी योजना की लाभार्थी हैं।

    Hero Image
    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेने गोरखपुर से 2650 महिलाएं प्रयागराज रवाना हुई हैं। - फाइल फोटो

    गोरखपुर, जागरण संवाददाता। PM Narendra Modi visit to Prayagraj: स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 2650 महिलाएं 59 बसों से प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। ये महिलाएं प्रयागराज में 21 दिसंबर को आयोजित होने वाली संगोष्ठी में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का पाठ पढ़ाने आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने का अवसर मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    59 बसों से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दोपहर में किया गया रवाना

    प्रयागराज जाने के लिए पहले करीब चार हजार महिलाओं का चयन किया गया था लेकिन बाद में सूची को संशोधित किया गया और 2650 महिलाओं का चयन किया गया। जो महिलाएं संगोष्ठी में भाग लेने रवाना गई हैं, उनमें 600 महिलाएं बीसी (बैंकिग करासपांडेंट) सखी योजना की लाभार्थी हैं। समूह की ओर से सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाली 600 महिलाओं के नाम भी इस सूची में शामिल किया गया है।

    इन जगहों से भेजी गईं मह‍िलाएं

    टेक होम राशन योजना में कार्यरत 120 महिलाएं, 99 बैंक सखी, 200 विद्युत सखी, 191 आजीविका सखी, कन्या सुमंगला योजना की 400 लाभार्थी शामिल हैं।

    इस ब्लाक से इतनी महिलाएं हुईं रवाना

    महिलाओं को ले जाने के लिए सभी ब्लाकों में बस की व्यवस्था की गई थी। बांसगांव से 118, बड़हलगंज से 118, बेलघाट से 121, भरोहिया से 110, भटहट से 162, ब्रह्मपुर से 131, कैंपियरगंज से 127, चरगांवा से 120, गगहा से 141, गोला से 142, जंगल कौड़िया से 135, कौड़ीराम से 124, खजनी से 132, खोराबार से 122, पाली से 151, पिपराइच से 147, पिपरौली से 146, सहजनवां से 131, सरदारनगर से 153, उरुवा से 119 महिलाएं प्रयागराज गई हैं।

    प्रयागराज में मंगलवार को आयोजित होने वाली संगोष्ठी में भाग लेने के लिए 2650 महिलाओं को भेजा गया है। इन महिलाओं के लिए 59 बसों की व्यवस्था की गई है। सभी महिलाएं दोपहर तक रवाना हो गई हैं। - इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।