Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलघर को एक रंग में रंगने की फिर तैयारी, व्यापारियों को ही कराना होगा रंग-रोगन Gorakhpur News

    By Rahul SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 30 Mar 2021 08:10 AM (IST)

    गोलघर को लखनऊ के हजरतगंज की तरह एक ही रंग में रंगने की योजना को फिर मूर्तरूप देने की कोशिश शुरू हो गई है। व्यापारियों में रंग को लेकर मतभेद के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

    Hero Image
    गोरखपुर स्थित गोलघर का बाजार। फाइल फोटो

    गोरखपुर, जेएनएन : गोलघर को लखनऊ के हजरतगंज की तरह एक ही रंग में रंगने की योजना को फिर मूर्तरूप देने की कोशिश शुरू हो गई है। व्यापारियों में रंग को लेकर मतभेद के बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब एक बार फिर रंग को लेकर व्यापारियों ने जीडीए में बात की तो अफसरों ने पहले से तय रंग पर सहमति जताई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्‍यापारियों की सहमति से तय किए गए थे रंग

    गोलघर की दुकानों के साइन बोर्ड, शटर तथा दीवारों के रंग में समानता लाने के लिए व्यापारियों की सहमति से रंग तय किए गए थे। कुछ व्यापारियों ने दुकानों की रंगाई भी करा ली थी, लेकिन बाद में व्यापारियों के दूसरे गुट ने गेरुआ रंग से दुकानों को रंगे जाने की मांग को लेकर जीडीए में आवेदन किया। इस पर जीडीए प्रशासन ने पिछले साल बैठक भी बुलाई थी, लेकिन व्यापारियों में मतभेद के कारण कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका था। नगर आयुक्त व जीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने गोलघर के व्यापारियों के साथ पहली बार बैठक की। तय किया कि सभी व्यापारियों को पहले से तय रंग की जानकारी दी जाएगी। व्यापारियों को अपने खर्च पर तय रंग के अनुसार दुकान व बोर्ड पर नाम लिखवाना होगा।

    जल्‍द ही दुकानों को रंगवाएंगे व्‍यापारी : जहूरुल्‍लाह

    गोलघर उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जहूरुल्लाह ने कहा कि गोलघर की दुकानों, पिलर व साइन बोर्ड का रंग काफी पहले तय हो गया था। इसके लेकर किसी के मन में कोई असमंजस भी नहीं था। सभी व्यापारी इस रंग के पक्ष में हैं। व्यापारी जल्द दुकानों को निर्धारित रंग में रंगवाएंगे। बताया कि तय हुआ था कि दुकान का बरामदा व पिलर क्रीम रंग और बोर्ड पर नाम मैरून रंग के बैकग्राउंड पर सफेद रंग से लिखा जाएगा।

    अपने खर्च पर व्‍यापारियों को कराना होगा रंग-रोगन

    नगर आयुक्त व जीडीए के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि गोलघर की दुकानों के रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले से ही तय रंग की जानकारी व्यापारियों को दी जाएगी। व्यापारियों को अपने खर्च पर रंग-रोगन का कार्य कराना होगा।