Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Kisan Yojana का गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं तो मुश्किल में पड़ सकती है जान, रकम वापस करने के लिए करें यह उपाय

    PM Kisan Samman Nidhi Yojana पात्रता न होने के बाद भी यदि आप पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं तो आपको मिले हुए पैसे लौटाने होंगे। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपको दिक्कत हो सकती है।

    By Pragati ChandEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2022 12:29 PM (IST)
    Hero Image
    PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा वापस करने के लिए ये करें। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    गोरखपुर, जेएनएन। PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ यदि आपने भी गलत तरीके से उठाया है तो सावधान हो जाएं। भारत सरकार की तरफ से देश में हर तबके के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को चलाने के पीछे सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद और गरीब तबके के लोगों की सहायता किया जा सके। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचा कर उनकी समस्याओं को कम किया जा रहा है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भी शामिल है। इसके अंतर्गत छोटे और सीमान्त किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होना अनिवार्य है। यदि आप पात्र नहीं हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको पैसे लौटाने होंगे। वरना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप घर बैठे पैसे वापस कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जारी हुआ वसूली का नोटिस: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्र न होने के बावजूद इस योजना का लाभ ले रहे लोगों के खिलाफ वसूली के नोटिस जारी होने लगे हैं। ऐसे में यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं और पात्र नहीं हैं तो आपको पैसे लौटाने होंगे। यूपी, बिहार समेत कई जगहों पर वसूली के नोटिस जारी हुए हैं।

    ऐसे लौटाएं पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे

    पात्रता न होने के बावजूद अगर आपने पीएम किसान योजना का लाभ लिया है तो आपको पैसे लौटाने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में आप घर बैठे ऑनलाइन पैसे वापस कर सकते हैं।

    PM Kisan Yojana के पैसे लौटाने का तरीका

    • पीएम किसान योजना का पैसा लौटाने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
    • यहां आपको 'रिफंड ऑनलाइन' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • यहां आपके सामने विकल्प खुलकर आएंगे, जिसमें से आपको दूसरा विकल्प चुनना होगा। जहां आपको पैसे रिफंड करने हैं।
    • अब यहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता संख्या भरना होगा।
    • अब कैप्चा कोड डालकर 'गेट डेटा' पर क्लिक करना होगा।
    • यहां अगर आपको 'You are not eligible for any refund amount' का मैसेज नजर आएगा तो आप पात्र हैं, वरना यहां आपको रिफंड का अमाउंट शो करेगा।