Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकाश में देखने को मिलेगी 5 ग्रहों की परेड, देख सकेंगे बुध, शुक्र मंगल, बृहस्पति व अरुण ग्रह, नोट कीजिए समय

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 03:34 PM (IST)

    Gorakhpur News एक सीध में नजर आएंगे बुध शुक्र मंगल बृहस्पति व अरुण ग्रह। शाम छह बजकर 36 मिनट से देखी जा सकेगी दुर्लभ खगोलीय घटना। इससे पूर्व ये घटना ए ...और पढ़ें

    Hero Image
    ऐसा दिखेगा ग्रहों की परेड का नजारा l सौ. नक्षत्रशाला प्रशासन

    गोरखपुर, जागरण टीम। नक्षत्रों की दुनिया में रुचि रखने वालों के लिए मंगलवार का दिन खास होगा। उन्हें आसमान में ग्रहों की परेड की दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। पांच ग्रह (बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और अरुण) एक सीध में खड़े नजर आएंगे। इसे बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के देखा जा सकेगा। दूरबीन के इस्तेमाल से यह घटना और आसानी से देखी जा सकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसानी से देखने को मिली खगोलीय घटना

    वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद् अमरपाल सिंह के अनुसार यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के साथ दिखनी शुरू हो जाएगी। भारत में इस समय सूर्यास्त छह बजकर 36 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में सूर्यास्त की शुरुआत से शाम सवा सात बजे तक इसे आसानी से देखा जा सकेगा।

    पूरी तरह सूर्यास्त के बाद बुध व बृहस्पति ग्रह दिखने बंद हो जाएंगे, लेकिन अरुण ग्रह को आठ बजकर 44 मिनट और शुक्र ग्रह को आठ बजकर 34 मिनट तक देखा जा सकेगा। आगे बताया कि इस खगोलीय घटना को प्लेनेट परेड या प्लेनेट एलाइनमेंट कहा जाता है। इससे पहले यह खगोलीय घटना 24 जून, 2022 को देखने को मिली थी।

    नक्षत्रशाला में रहेगा ग्रह परेड देखने का इंतजाम

    नक्षत्रशाला के विज्ञानी अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि ग्रहों के परेड को दूरबीन से देखने की व्यवस्था परिसर में भी रहेगी। इसके लिए परिसर में अत्याधुनिक दूरबीन लगेगी। इच्छुक व्यक्तियों को यह सुविधा मुफ्त में दी जाएगी।