Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए अब रोजाना उड़ान Gorakhpur News

    By Satish ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jul 2020 08:41 PM (IST)

    लॉकडाउन से पहले इंडिगो का 70 सीटर विमान गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान भरता था। इस समय सप्ताह में केवल चार दिन उड़ान हो रही है।

    गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए अब रोजाना उड़ान Gorakhpur News

    गोरखपुर, जेएनएन। यात्रियों की संख्या बढऩे पर इंडिगो ने 25 जुलाई से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान करने का फैसला लिया है। विमानन कंपनी के प्रस्ताव पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुक्रवार को मुहर लगा दी।

    सप्‍ताह में सिर्फ चार दिन थी व्‍यवस्‍था

    26 जून से इंडिगो ने गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू किया था। यात्रियों की संख्या कम होने पर एक जुलाई सप्ताह में सिर्फ चार दिन मंगलवार, बुद्धवार, गुरुवार और रविवार को उड़ान करने का निर्णय लिया था। सुबह आठ बजे कोलकाता से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट 8.30 बजे प्रयागराज जाती है। 11.10 बजे प्रयागराज से गोरखपुर लौटने के बाद 11.40 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरती है। यात्रियों की संख्या बढऩे के बाद इंडिगो ने इस फ्लाइट को नियमित करने का निर्णय लिया था। एयरपोर्ट निदेशक अनिल द्विवेदी ने बताया कि 25 जुलाई से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान होगी। जल्द ही नया शेड्यूल जारी होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लॉकडाउन से पहले रोजाना होती थी उड़ान

    लॉकडाउन से पहले इंडिगो का 70 सीटर विमान गोरखपुर से कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान भरता था। इस समय सप्ताह में केवल चार दिन उड़ान हो रही है।

    बदलेगा फ्लाइट का शेड्यूल

    कोलकाता व प्रयागराज के लिए रोजाना उड़ान शुरू होने पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा। इसको लेकर मंथन चल रहा है। मंगलवार, बुद्धवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 8.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट कोलकाता से गोरखपुर पहुंचती है। सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को इसी समय मुंबई की फ्लाइट आती है। कोलकाता व  प्रयागराज की फ्लाइट के नियमित होने के बाद शेड्यूल में बदलाव होगा।

    शनिवार की फ्लाइट-दिल्ली के लिए इंडिगो

    आगमन - सुबह 9.30 बजे

    प्रस्थान - सुबह 10.30 बजे

    स्पाइस जेट

    आगमन - दोपहर 11.30 बजे

    प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

    एयर इंडिया

    आगमन - दोपहर 2.45 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद 3.28 बजे

    मुंबई के लिए स्पाइस जेट

    आगमन - दोपहर 1.30 बजे

    प्रस्थान - दोपहर 2.30 बजे

    हैदराबाद के लिए इंडिगो

    आगमन - दोपहर 2.45 बजे

    प्रस्थान - दोपहर बाद 3.20 बजे