विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नितिन नबीन के गोरखपुर दौरे की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री योगी और पंकज चौधरी के साथ निकालेंगे पदयात्रा

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:15 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के 4 और 5 नवंबर को गोरखपुर दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नितिन नबीन का गोरखपुर दौरा 4-5 नवंबर को प्रस्तावित।

  2. मुख्यमंत्री योगी और पंकज चौधरी संग पदयात्रा में शामिल।

  3. प्रबुद्ध वर्ग, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के चार और पांच नवंबर को प्रस्तावित गोरखपुर दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में स्वागत, सभा और लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं आपसी समन्वय से समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान सांसद रवि किशन, डीएम दीपक मीणा और नगर आयुक्त अजय जैन भी मौजूद रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चार नवंबर को सुबह 11 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ महाराणा प्रताप इंटर कालेज पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद यहीं से पदयात्रा शुरू होगी, जो गोलघर काली मंदिर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी पदयात्रा में शामिल रहेंगे।

प्रबुद्ध वर्ग और जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक

पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन (सर्किट हाउस) में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक करेंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम के बाद पांच नवंबर को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद पूर्व प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

अंत में गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 सांगठनिक जिलों के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से संवाद करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होंगे। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, राहुल श्रीवास्तव, जय प्रकाश शाही, युधिष्ठिर सिंह, संजीव राय, कृष्णगोपाल जायसवाल, राजेश गुप्ता, राधेश्याम पांडेय, बृजेश राम त्रिपाठी, ध्रुव श्रीवास्तव, हरिकेश गुप्ता, वैभव पांडेय, राजेश पाल चौधरी, राहुल तिवारी, अजय सिंह गौतम, जनार्दन तिवारी और संध्या त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जनता को राशन नहीं, रोजगार चाहिए, सपा है भाजपा की B टीम; सहारनपुर में आकाश आनंद ने BJP, SP और कांग्रेस को घेरा  

यह भी पढ़ें- 2027 के रण की तैयारी में जुटी भाजपा, हापुड़ में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।