भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए, गोरखपुर में संगठनात्मक बैठकों में लिया भाग
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखपुर दौरे पर गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात ...और पढ़ें

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सूवि
HighLights
नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मिशन-2027 की तैयारियों और बूथ सक्रियता का जायजा लिया।
डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने दौरे के दूसरे दिन ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से गोलघर स्थित काली मंदिर तक आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा और जनसभा में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रेक्षागृह में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पहले वानिकी विवि का शिलान्यास टला, सीएम योगी की नई तारीख का इंतजार
दौरे के अंतिम चरण में नितिन नवीन ने एनेक्सी भवन में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों, प्रबुद्ध वर्ग और संगठनात्मक कोर कमेटी के साथ सिलसिलेवार बैठकें कर मिशन-2027 की तैयारियों और बूथ स्तर की सक्रियता का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का तंज, 'राहुल गांधी पार्ट टाइम नेता, भाजपा 24 घंटे जनता के बीच'