विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर के पहले वानिकी विवि का शिलान्यास टला, सीएम योगी की नई तारीख का इंतजार

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:12 AM (IST)

गोरखपुर में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण

HighLights

  1. प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय गोरखपुर में बनेगा।

  2. शिलान्यास कार्यक्रम 2 नवंबर से स्थगित, नई तिथि का इंतजार।

  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समय मिलने पर होगा शिलान्यास।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए अब मुख्यमंत्री से समय मिलने का इंतजार है। वन विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। दो नवंबर को शिलान्यास कार्यक्रम होना था, लेकिन किसी कारण से यह स्थगित हो गया है। हालांकि जल्द ही शिलान्यास होने की बात कही जा रही है।

कैंपियरगंज के भारीवैसी में 123 एकड़ में प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिक विश्वविद्यालय बनना है। दो नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका शिलान्यास होना था। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। तहसील प्रशासन की ओर से जमीन को समतल कराया गया तो पीडब्लूडी ने शिलान्यास कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर टेंट भी लगवाना शुरू कर दिया था।

नगर पंचायत के कर्मचारी सड़क से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की साफ-सफाई में लगे थे, लेकिन किसी कारण से शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित हो गया। हालांकि पिछले दिनों जिले में आए प्रमुख सचिव वन ने प्रस्थावित स्थल का निरीक्षण किया था। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि लोकार्पण को लेकर अपनी तैयारियां करते रहे हैं।

शिलान्यास के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समय मिल सकता है। जिस भूमि पर विश्वविद्यालय बनना है, वह गोरखपुर वन रेंज व महराजगंज जिले के फरेंदा तहसील क्षेत्र में आता है।

यह भी पढ़ें- वीवीआईपी आए तो चमका गोरखपुर, आम दिनों में क्यों आंखें मूंद लेता है नगर निगम?

चर्चा तो यह भी है कि भारीवैसी को कैंपियरगंज तहसील का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर रिंग रोड: मुआवजे के लिए कागजातों की अड़चन, आधी से कम भीड़ पहुंची GDA

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।