विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार', गोरखपुर में नितिन नवीन बोले- 2027 में सपा-कांग्रेस का होगा सफाया

By Rakesh RaiEdited By: Vivek Shukla
Published: Wed, 04 Nov 2026 02:20 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 2027 के यूपी चुनावों में भाजपा-एनडीए की वापसी और सपा के सफाया होने ...और पढ़ें

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा समारोह को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। फोटो- अभिनव राजन चतुर्वेदी

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा समारोह को संबोधित करते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। फोटो- अभिनव राजन चतुर्वेदी

HighLights

  1. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष को 2027 चुनाव की चुनौती दी।

  2. राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए।

  3. गोरखपुर में विकास कार्यों और रोजगार सृजन का उल्लेख किया।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की सत्ता की लड़ाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीधे राहुल गांधी और अखिलेश यादव के राजनीतिक नेतृत्व से जोड़ दिया। उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि 2027 में भाजपा-एनडीए की वापसी और समाजवादी पार्टी का सफाया तय है। दोनों तथाकथित युवराज फिर मैदान छोड़कर भाग जाएंगे।

उन्होंने तंज किया कि अखिलेश यादव कहते हैं कि साइकिल फिर दौड़ेगी, लेकिन उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेसवे पर चल रहा है। पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती। बुधवार को महाराणा प्रताप इंटर कालेज में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए।

उन्होंने कहा कि एक तरफ परिवार की चिंता करने वाले नेता हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जो देश की 140 करोड़ जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस और सपा के नेताओं को जनता के बीच अपने काम का हिसाब देना चाहिए। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ हैं, जबकि भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे जनता की सेवा में लगा रहता है।

नितिन नवीन ने संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि आज संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले लोग भूल जाते हैं कि आपातकाल के दौरान इसी कांग्रेस ने संविधान को तार-तार किया था। डा. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने और उन्हें चुनाव हराने के लिए ताकत लगाने का काम भी नेहरू-गांधी परिवार ने किया।

उन्होंने गोरखपुर के बंद खाद कारखाने के दोबारा शुरू होने, एम्स की स्थापना, नए शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं। दावा किया कि प्रदेश में 12.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन, सीएम योगी और पंकज चौधरी की अगुवाई में शुरू हो रही पदयात्रा

कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर संकट के समय जनता से दूर रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता विकास और सेवा का जवाब चुनाव में देगी। 2027 में प्रदेश की जनता विपक्ष को फिर जवाब देने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- रेलवे के नए आदेश से लोको पायलटों पर बढ़ा बोझ, इंजन संभाले या पीछे जाकर बत्ती लगाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।