विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में भाजपा की शक्ति प्रदर्शन, नितिन नबीन और योगी आदित्यनाथ करेंगे पदयात्रा

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:38 AM (IST)

विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर में भाजपा अपनी सांगठनिक ताकत का प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकालेंगे।

HighLights

  1. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे।

  2. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित वरिष्ठ नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।

  3. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाएगी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री के शहर में भारतीय जनता पार्टी अपनी सांगठनिक ताकत और एकजुटता का बड़ा प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहले महाराणा प्रताप इंटर कालेज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकालेंगे। पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कालेज से शुरू होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंचेगी। प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसका समापन होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक छह स्वागत स्थल बनाए गए हैं। वहीं, पदयात्रा मार्ग पर 18 स्वागत स्थल तैयार किए गए हैं।

जनसभा में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े व हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में होर्डिंग से हुंकार तक, शक्ति प्रदर्शन कर भाजपा देगी सियासी संदेश

पदयात्रा के बाद एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों और पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम गोरखपुर में करने के बाद पांच नवंबर की सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें- जागरण एजेंडा: गोरखपुर में जाम बढ़ा रहे 18 हजार ई-रिक्शा, बढ़ी दुर्घटना की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।